लोक अदालत में 16 मामलों का निस्तारण : 1.19 करोड़ की राशि स्वीकृत, रेल दुर्घटना प्रभावितों को मिली त्वरित राहत

मामलों का सौहार्दपूर्ण निस्तारण 

लोक अदालत में 16 मामलों का निस्तारण : 1.19 करोड़ की राशि स्वीकृत, रेल दुर्घटना प्रभावितों को मिली त्वरित राहत

जयपुर रेल दावा अधिकरण में आयोजित लोक अदालत में 17 में से 16 मामलों का आपसी सहमति से निस्तारण। मृत्यु और घायल दावों से जुड़े मामलों में कुल 1.19 करोड़ रुपए 6% ब्याज सहित स्वीकृत। लोक अदालत में न्यायिक व तकनीकी सदस्यों सहित अधिकारियों की मौजूदगी में पीड़ित परिवारों को त्वरित राहत प्रदान।

जयपुर। रेल दावा अधिकरण, जयपुर न्यायपीठ में लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें वादकारियों को त्वरित और प्रभावी राहत प्रदान करने के लिए मामलों का सौहार्दपूर्ण निस्तारण किया गया। लोक अदालत में कुल 17 मामलों को सूचीबद्ध किया गया था, जिनमें से 16 मामलों का निस्तारण आपसी सहमति से किया गया।  इन मामलों में मृत्यु एवं घायल दोनों प्रकार के दावे शामिल थे। लोक अदालत में कुल 1,19,40,000 रुपए की राशि 6% ब्याज सहित स्वीकृत की गई, जिससे अनेक प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत मिली।

इस लोक अदालत मे जीएस हीरा, सदस्य (तकनीकी), राजीव जैन,  सदस्य (न्यायिक), महेश चंद जेवलिया, प्रेज़ेंटिंग ऑफिसर,  अतिरिक्त रजिस्ट्रार, रेल दावा अधिकरण, जयपुर , अधिकरण के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इन सभी अधिकारियों के समन्वित प्रयासों से लोक अदालत की कार्यवाही सुचारु, पारदर्शी और वादकारी‑हितैषी रही।

न्यायिक सेवा के प्रति प्रतिबद्धता :

रेल दावा अधिकरण, जयपुर पीठ, रेल दुर्घटनाओं एवं असामयिक घटनाओं से प्रभावित व्यक्तियों को शीघ्र एवं प्रभावी राहत प्रदान करने के अपने दायित्व के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। लोक अदालत का सफल आयोजन इस प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करता है।

Read More अशोक गहलोत का एक बार फिर भाजपा पर हमला, कहा- रिफाइनरी के नाम पर जनता के साथ किया अन्याय

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित  पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक के मांड्या में ऐतिहासिक आदिचुनचनगिरि मठ परिसर में नवनिर्मित मंदिर का उद्घाटन किया। यह तीर्थस्थल...
विश्व लैब टेक्नीशियन दिवस : कही फल वितरण तो कहीं रक्तदान, गुणवत्ता एवं इलाज संबंधित चर्चाएं
टेली-मानस बना तनावग्रस्त युवाओं का सहारा : जोधपुर में हर माह 2000 तक कॉल, गोपनीय काउंसलिंग से मिल रही राहत
संसद की तीन दिवसीय बैठक से पहले इंडिया गठबंधन के नेताओं अहम बैठक, इन अहम मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति फाइनल
विद्यालय में सीपीआर प्रशिक्षण का सफल आयोजन, बच्चों ने सीने पर दबाव देने और कृत्रिम श्वास की तकनीकों को सीखा
किसानों को बड़ी राहत : खरीफ-2025 में वितरित अल्पकालीन फसली ऋणों की भुगतान तिथि बढ़ाई, 5.57 लाख किसानों को मिलेगा लाभ
लोकभवन में राज्यों का स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया, राज्यपाल बागडे ने दी बधाई और शुभकामनाएं