विद्यालय में सीपीआर प्रशिक्षण का सफल आयोजन, बच्चों ने सीने पर दबाव देने और कृत्रिम श्वास की तकनीकों को सीखा

जरूरत पड़ने पर दूसरों की मदद करने का संकल्प

विद्यालय में सीपीआर प्रशिक्षण का सफल आयोजन, बच्चों ने सीने पर दबाव देने और कृत्रिम श्वास की तकनीकों को सीखा

महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, सेक्टर 11 चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में विद्यार्थियों को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए सक्षम बनाने के उद्देश्य से विशेष सीपीआर प्रशिक्षण दिया गया।

जोधपुर। महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, सेक्टर 11 चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में विद्यार्थियों को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए सक्षम बनाने के उद्देश्य से विशेष सीपीआर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक राजेन्द्र तातेड़ ने सीपीआर की महत्ता और हृदय गति रुकने जैसी स्थिति में त्वरित सहायता देने के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण सत्र के दौरान विद्यार्थियों को व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया। बच्चों ने सीने पर दबाव देने और कृत्रिम श्वास की तकनीकों को सीखा।

कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ और अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या रेणु व्यास ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्टाफ में जीवन रक्षक कौशल विकसित होते हैं। जो संकट की घड़ी में बेहद उपयोगी सिद्ध होते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में उपप्रधानाचार्य वीरेंद्र सोनी, शारीरिक शिक्षक कपिल कुमार और व्याख्याता संतोष सोलंकी का विशेष योगदान रहा। अंत में सभी प्रतिभागियों ने सीखे गए कौशल को जीवन में अपनाने और जरूरत पड़ने पर दूसरों की मदद करने का संकल्प लिया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर में फिर लौटा सुकून वाला फैशन, कॉटन-लिनन और हैंड ब्लॉक प्रिंट बने नए स्टाइल मंत्र जयपुर में फिर लौटा सुकून वाला फैशन, कॉटन-लिनन और हैंड ब्लॉक प्रिंट बने नए स्टाइल मंत्र
कभी चमकदार और भारी फैब्रिक्स के लिए मशहूर बाजार अब हल्के, आरामदेह और त्वचा को राहत देने वाले कॉटन, लिनन...
आज से शुरू होगा नौतपा, तापमान में होगी दो-तीन डिग्री तक बढ़ोतरी
राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन
अलवर में भीषण हादसा: प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने से करोड़ों का नुकसान, बचाव और राहत कार्य जारी
चंबल नदी बनी काल : बकरियां चरा रहे युवक पर मगरमच्छ का हमला, 14 घंटे बाद नदी से मिला शव
Jodhpur Solar Society की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रीतेश माथुर बने अध्यक्ष
60 दिनों के लिए युद्धविराम बढ़ाने पर अमेरिका- ईरान के बीच बन सकती है सहमति, होर्मुज जलडमरूमध्य से हटेंगी बारूदी सुरंगें : रिपोर्ट