बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन : CM भजनलाल बोले- नारी शक्ति वंदन अधिनियम से बढ़ेगी महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी

संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण

बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन : CM भजनलाल बोले- नारी शक्ति वंदन अधिनियम से बढ़ेगी महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने वाला ऐतिहासिक कदम। इससे संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा, जिससे शिक्षा, सुरक्षा और नीति निर्माण जैसे क्षेत्रों में उनकी सीधी भागीदारी सुनिश्चित।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने वाला ऐतिहासिक कदम है। इससे संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा, जिससे शिक्षा, सुरक्षा और नीति निर्माण जैसे क्षेत्रों में उनकी सीधी भागीदारी सुनिश्चित होगी। मुख्यमंत्री बुधवार को जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने महिलाओं से इस अधिनियम के समर्थन में 9667173333 नंबर पर मिस्ड कॉल करने का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति तभी संभव है, जब महिलाएं हर क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी निभाएं। आज महिलाएं शिक्षा, स्टार्टअप, विज्ञान, खेल और सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं।

प्रधानमंत्री द्वारा जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे अभियानों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त किया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में 20 लाख से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षण देकर 16 लाख से ज्यादा “लखपति दीदी” बनाई गई हैं। लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत लाखों बालिकाओं को लाभ मिला है, वहीं मातृ वंदना योजना की राशि बढ़ाकर 6500 रुपये कर दी गई है। महिला सुरक्षा के लिए 600 कालिका पेट्रोलिंग यूनिट और 65 एंटी रोमियो स्क्वॉड का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण देने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही युवाओं के लिए स्वरोजगार और रोजगार

Post Comment

Comment List

Latest News

बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोलकाता में शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। उन्होंने कहा कि...
NITI आयोग रिपोर्ट: देश में हर 10 में से 1 छात्र छोड़ रहा स्कूल, माध्यमिक शिक्षा पर बढ़ी चिंता
हाईकोर्ट सहित प्रदेश की सभी अधीनस्थ अदालतों में लोक अदालत का हुआ शुभारंभ: 7 लाख 77 हजार से अधिक मुकदमे होंगे तय
केजरीवाल का केंद्र पर हमला: पंजाब को निशाना बना रही सरकार, संजीव अरोड़ा पर ईडी की रेड को लेकर सरकार को घेरा
अमेरिकी राजनयिकों का दावा: प्रमुख ताकत बनकर उभरे मुजतबा खामेनेई, जंग की रणनीति और राजनयिक वार्ता दोनों का कर रहे नेतृत्व
कालानाड़ा फायरिंग कांड का ईनामी आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर भेजा 
रूस-सऊदी अरब ने ईरान तथा अरब देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने का किया समर्थन, होर्मुज में जहाजों का आवागमन किया जाए बहाल : लावरोव