अशोक गहलोत का एक बार फिर भाजपा पर हमला, कहा- रिफाइनरी के नाम पर जनता के साथ किया अन्याय

भाजपा को राजस्थान के विकास से नफरत क्यों

अशोक गहलोत का एक बार फिर भाजपा पर हमला, कहा- रिफाइनरी के नाम पर जनता के साथ किया अन्याय

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने रिफाइनरी मुद्दे पर एक बार फिर भाजपा पर हमला बोला। गहलोत ने कहा है कि पचपदरा रिफाइनरी इंतजारशास्त्र का मेगा चैप्टर है। रिफाइनरी के नाम पर राजस्थान की जनता के साथ भाजपा सरकारों ने बड़ा अन्याय किया।

जयपुर। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने रिफाइनरी मुद्दे पर एक बार फिर भाजपा पर हमला बोला है। गहलोत ने कहा है कि पचपदरा रिफाइनरी इंतजारशास्त्र का मेगा चैप्टर है। रिफाइनरी के नाम पर राजस्थान की जनता के साथ भाजपा सरकारों ने बड़ा अन्याय किया है। जनता के जेब पर अनावश्यक बोझ डाला गया। लागत 37,229 करोड़ से बढ़कर लगभग 80,000 करोड़ हुई।

क्रेडिट लेने की राजनीति के लिए भाजपा ने सवा सात साल का जानबूझकर विलम्ब किया। कोविड की चुनौती के बावजूद कांग्रेस सरकार ने 80 प्रतिशत काम पूरा किया था। भाजपा की संकीर्ण राजनीति ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था एवं युवाओं के रोजगार की आशा को भारी चोट पहुँचाई है। गहलोत ने सवाल किया है कि आखिर भाजपा को राजस्थान के विकास से नफरत क्यों है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी के "एक साल में मोदी सरकार गिरने" वाले बयान पर तीखा पलटवार किया...
अलवर में भीषण हादसा: प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने से करोड़ों का नुकसान, बचाव और राहत कार्य जारी
चंबल नदी बनी काल : बकरियां चरा रहे युवक पर मगरमच्छ का हमला, 14 घंटे बाद नदी से मिला शव
Jodhpur Solar Society की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रीतेश माथुर बने अध्यक्ष
60 दिनों के लिए युद्धविराम बढ़ाने पर अमेरिका- ईरान के बीच बन सकती है सहमति, होर्मुज जलडमरूमध्य से हटेंगी बारूदी सुरंगें : रिपोर्ट
विवेकानन्द केंद्र का अनोखा प्रयास, तनावमुक्त जीवन के लिए 7 दिवसीय योग शिविर का आयोजन
बिजली संकट पर यूपी सीएम योगी का सख्त संदेश : बोले- लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, बिना रुकावट बिजली आपूर्ति के निर्देश