टेली-मानस बना तनावग्रस्त युवाओं का सहारा : जोधपुर में हर माह 2000 तक कॉल, गोपनीय काउंसलिंग से मिल रही राहत

बढ़ते मानसिक तनाव के बीच केंद्र सरकार की टेली-मानस सेवा लोगों के लिए बड़ी राहत

टेली-मानस बना तनावग्रस्त युवाओं का सहारा : जोधपुर में हर माह 2000 तक कॉल, गोपनीय काउंसलिंग से मिल रही राहत

भागदौड़ भरी जिंदगी और बढ़ते मानसिक तनाव के बीच केंद्र सरकार की टेली-मानस सेवा लोगों के लिए बड़ी राहत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर शुरू इस कार्यक्रम के तहत जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में संचालित टेली-मानस सेंटर हजारों लोगों को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सहायता दे रहा है।

जोधपुर। भागदौड़ भरी जिंदगी और बढ़ते मानसिक तनाव के बीच केंद्र सरकार की टेली-मानस सेवा लोगों के लिए बड़ी राहत बनकर उभर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर शुरू इस कार्यक्रम के तहत जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में संचालित टेली-मानस सेंटर हजारों लोगों को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सहायता दे रहा है। कोविड-19 के बाद मानसिक तनाव और डिप्रेशन के मामलों में तेजी आई, जिसे देखते हुए यह सेवा शुरू की गई। सेंटर पर हर महीने 1700 से 2000 कॉल्स आ रहे हैं, जिनमें सबसे ज्यादा युवा वर्ग शामिल है।

इस सेवा की खासियत इसकी गोपनीयता है। यहां तीन स्तरों पर मदद मिलती है—पहले काउंसलर समस्या समझते हैं, फिर जरूरत के अनुसार मनोवैज्ञानिक परामर्श दिया जाता है और गंभीर मामलों में विशेषज्ञ डॉक्टर से जोड़ा जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि समय पर परामर्श से मानसिक समस्याओं को बढ़ने से रोका जा सकता है। मानसिक तनाव से जूझ रहे लोग टेली-मानस के टोल फ्री नंबर 14416 या 1800-891-4416 पर 24 घंटे सहायता ले सकते हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोलकाता में शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। उन्होंने कहा कि...
NITI आयोग रिपोर्ट: देश में हर 10 में से 1 छात्र छोड़ रहा स्कूल, माध्यमिक शिक्षा पर बढ़ी चिंता
हाईकोर्ट सहित प्रदेश की सभी अधीनस्थ अदालतों में लोक अदालत का हुआ शुभारंभ: 7 लाख 77 हजार से अधिक मुकदमे होंगे तय
केजरीवाल का केंद्र पर हमला: पंजाब को निशाना बना रही सरकार, संजीव अरोड़ा पर ईडी की रेड को लेकर सरकार को घेरा
अमेरिकी राजनयिकों का दावा: प्रमुख ताकत बनकर उभरे मुजतबा खामेनेई, जंग की रणनीति और राजनयिक वार्ता दोनों का कर रहे नेतृत्व
कालानाड़ा फायरिंग कांड का ईनामी आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर भेजा 
रूस-सऊदी अरब ने ईरान तथा अरब देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने का किया समर्थन, होर्मुज में जहाजों का आवागमन किया जाए बहाल : लावरोव