लोकभवन में राज्यों का स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया, राज्यपाल बागडे ने दी बधाई और शुभकामनाएं

राजनीतिक रूप से भी यह राज्य आरंभ से समृद्ध रहा

लोकभवन में राज्यों का स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया, राज्यपाल बागडे ने दी बधाई और शुभकामनाएं

लोकभवन में हिमाचल प्रदेश, बिहार, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, दादर एवं नगर हवेली तथा दमन दीव का स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने इस दौरान इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के निवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनसे संवाद।

जयपुर। लोकभवन में बुधवार को हिमाचल प्रदेश, बिहार, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, दादर एवं नगर हवेली तथा दमन दीव का स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने इस दौरान इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के निवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनसे संवाद किया। राज्यपाल ने कहा कि लोक भवन में राज्यों के स्थापना दिवस ’एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की संकल्पना को अनुभूत करना है। उन्होंने कहा कि भारत के राज्य विविधता में एकता की अनूठी संस्कृति लिए है। उन्होंने हिमाचल को भारत का भाल बताते हुए कहा कि हिमाचल तीर्थ भूमि है और राजनीतिक रूप से भी यह राज्य आरंभ से समृद्ध रहा है।

उन्होंने कहा कि बिहार प्राचीन भारत की संस्कृति से जुड़ा है। यहीं से सम्राट अशोक ने विश्वभर में शांति का संदेश पहुंचाया। यहीं भगवान महावीर का जन्म हुआ, गुरु गोविन्दं सिंह का जन्म हुआ और यह राज्य पाटलीपुत्र के रूप में समृद्ध भारत का सदा से प्रतिनिधित्व करता रहा है। उन्होंने ओडिशा, अरूणाचल, मिजोरम, दादर एवं नगर हवेली और दमन-दीव से जुड़े इतिहास की चर्चा करते हुए कहा कि भारत राज्यों की विशेषताओं से ही विश्व की समृद्ध संस्कृति का राष्ट्र बना है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन