प्रदेश में बदले मौसम का दिखा असर : तेज गर्मी और लू से राहत, आंधी के साथ बारिश होने की संभावना; जानें कब बरसेंगे बदरा

कहीं-कहीं अचानक तेज हवाएं चलने की संभावना

प्रदेश में बदले मौसम का दिखा असर :  तेज गर्मी और लू से राहत, आंधी के साथ बारिश होने की संभावना; जानें कब बरसेंगे बदरा

जयपुर समेत राजस्थान के कई जिलों में मौसम बदल रहा। 14-15 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, अजमेर और जयपुर में कहीं-कहीं आंधी, तेज हवाओं (30-50 Kmph) और हल्की बारिश/बूंदाबांदी की संभावना। 18-20 मार्च को नया विक्षोभ सक्रिय।

जयपुर। प्रदेश में बदले मौसम का असर जयपुर सहित कई जिलों में देखने को मिल रहा है। तेज गर्मी और लू से राहत है, वहीं आंधी बारिश की भी संभावना है। मौसम विभाग केंद्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज 14 मार्च को गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू जिलों, शेखावाटी क्षेत्र, अजमेर, जयपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं मेघगर्जन, तेज हवाओं (30-40Kmph) के साथ हल्की बारिश/बूंदाबांदी होने की संभावना है। कल 15 मार्च को जयपुर, भरतपुर, संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के जिलों के उत्तरी भागों तथा गंगानगर, हनुमानगढ़ जिलों व आसपास के क्षेत्र में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की आंधी-बारिश/बूंदाबांदी होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं अचानक तेज हवाएं 40-50 Kmph तक दर्ज होने की संभावना है।

एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 18-20 मार्च के दौरान सक्रिय होने और कहीं-कहीं तेज आंधी (40-50 Kmph) व बारिश हो सकती है। राज्य में आगामी एक सप्ताह अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे दर्ज होने व हीटवेव से राहत बने रहने की संभावना है।

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली में प्लास्टिक अपशिष्ट गोदाम में लगी आग : हादसे में 3 लोगों की मौत, गोदाम में बनी अस्थायी झोपड़ी में रहते थे पीड़ित दिल्ली में प्लास्टिक अपशिष्ट गोदाम में लगी आग : हादसे में 3 लोगों की मौत, गोदाम में बनी अस्थायी झोपड़ी में रहते थे पीड़ित
बुध विहार में प्लास्टिक कचरा गोदाम में लगी भीषण आग ने एक ही परिवार के तीन लोगों की जान ले...
लगातार तेजी पर सवार सोना और चांदी फिर नई ऊंचाई पर, जानें क्या है भाव
सीएस वी. श्रीनिवास ने विकसित ग्राम/वार्ड अभियान की प्रगति की समीक्षा, 20 अप्रैल को होगी दूसरी ग्राम-वार्ड सभा
ईरान में मिशन अभी पूरा नहीं हुआ : मोसाद प्रमुख डेविड बार्निया ने कहा-मिशन तभी समाप्त होगा जब ईरान में राजनीतिक शासन बदल जाएगा
कांग्रेस ने परिसीमन को लेकर केंद्र पर बोला हमला : प्रतिनिधित्व वाले आश्वासनों पर उठाया सवाल, जनता को जानबूझकर धोखा देने का लगाया आरोप
विकास के नाम पर खेजड़ी के वृक्षों पर चली आरी : दो गांवों की रोही में 50 से ज्यादा वृक्षों का सफाया, वन प्रेमियों में रोष
कच्चा तेल फिर 95 डॉलर के करीब, जानें दाम बढ़ने के कारण, थोक मुद्रास्फीति मार्च में बढ़कर 3.88 प्रतिशत पर पहुंची