अवैध पटाखे के 19 कार्टन बरामद, एक दुकानदार गिरफ्तार

बिना लाइसेंस बेच रहा था पटाखे

अवैध पटाखे के 19 कार्टन बरामद, एक दुकानदार गिरफ्तार
अवैध पटाखों के कारोबार का खुलासा हुआ है। एयरपोर्ट थाना पुलिस ने बिना लाइसेंस पटाखे बेचने और जमा करने के आरोप में दुकानदार आकाश शर्मा को गिरफ्तार किया है। एसबीआई बैंक के सामने स्थित भारत पटाखा शॉप पर दबिश देकर पुलिस ने विभिन्न ब्रांड के 19 कार्टन पटाखे जब्त किए। इनकी कीमत 7 से 8 लाख रुपए आंकी गई है।

जयपुर। जगतपुरा में बिना लाइसेंस पटाखों की बिक्री और भंडारण करने पर एयरपोर्ट थाना पुलिस ने दुकानदार आकाश शर्मा निवासी प्रेम नगर आगरा रोड हाल जगतपुरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से विभिन्न ब्रांड के 19 कॅर्टन अवैध पटाखे बरामद किए हैं।

इनकी अनुमानित बाजार कीमत 7 से 8 लाख रुपए बताई गई है। थानाप्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि टीम ने एसबीआई बैंक के सामने स्थित भारत पटाखा शॉप पर दबिश दी।

Tags: arrested

Post Comment

Comment List

Latest News

पोलैंड में खूनी तांडव : 6 लोगों की गोली मारकर हत्या, हमलावर के घर से मिले 3 शव पोलैंड में खूनी तांडव : 6 लोगों की गोली मारकर हत्या, हमलावर के घर से मिले 3 शव
क्राको में शनिवार को एक बंदूकधारी ने ऐतिहासिक मेन मार्केट स्क्वायर में अंधाधुंध गोलियां बरसाकर छह लोगों की हत्या कर...
दीपावली की खुशियों में न भूलें ये जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री भजनलाल ने दिलाया संकल्प
दीपावली पर आमेर में हाथी वीरु का हुआ खास पूजन, तिलक लगाकर बांधी रोली-मोली
अवैध पटाखे के 19 कार्टन बरामद, एक दुकानदार गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में साड़ी वाली महिला का कारनामा : दुकान में ग्राहक बनकर आई, एक करोड़ 75 लाख का सोना लेकर फरार
एनसीसी कैडेट्स से मिले मुख्यमंत्री, दीपोत्सव की दी शुभकामनाएं
ट्रैकिंग पर निकले थे 4 दोस्त, वापसी में एक गायब... नैना पीक में क्या हुआ?