फुले दंपती ने जगाई शिक्षा की अलख, आज भी सत्ता का शिक्षा-विचारों पर नियंत्रण: हरिराम मीणा
मुख्य अतिथि सुखदेव सिंह सिरसा और डॉ. दुर्गाप्रसाद अग्रवाल की अध्यक्षता
जयपुर। प्रगतिशील लेखक संघ राजस्थान का राज्य सम्मेलन रविवार को राजस्थान विश्वविद्यालय के देराश्री सभागार में संपन्न हुआ। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव सुखदेव सिंह सिरसा मुख्य अतिथि रहे। अध्यक्षता वरिष्ठ आलोचक डॉ. दुर्गाप्रसाद अग्रवाल ने की। राजस्थान इकाई के अध्यक्ष गोविंद माथुर और महासचिव रजनी मोरवाल भी मंच पर मौजूद थे। सम्मेलन के वैचारिक सत्र का विषय "ज्योतिबा फुले: सामाजिक परिवर्तन, सावित्री बाई फुले: संघर्ष एवं शैक्षिक क्रांति" था। साहित्यकार और आदिवासी जीवन के अध्येता हरिराम मीणा ने कहा कि फुले ने भेदभाव और पक्षपात के विरुद्ध काम किया।
उनकी पुस्तक "गुलामगिरी" (1873) जाति व्यवस्था और ब्राह्मणवादी वर्चस्व के विरुद्ध शुरुआती और प्रभावशाली रचनाओं में से एक है। मीणा के अनुसार वंचित वर्ग को जान-बूझकर ज्ञान की परंपरा से दूर रखा गया, ताकि उसमें चेतना न जागे और वह संगठित न हो सके।

Comment List