रोडवेज बस दीवार से टकराई : गहरी खाई में गिरने से बची, बस में बड़ी संख्या में बच्चें-महिलाएं थीं सवार 

मुकुंदरा के जंगल की घटना

रोडवेज बस दीवार से टकराई : गहरी खाई में गिरने से बची, बस में बड़ी संख्या में बच्चें-महिलाएं थीं सवार 

रावतभाटा मार्ग पर मुकुंदरा घाट में सवारियों से भरी रोडवेज बस सुरक्षा दीवार से टकराकर खाई में गिरने से बच गई। तीखे मोड़ पर दूसरी बस को क्रॉस करते समय चालक संतुलन खो बैठा। बस में महिलाएं और बच्चे सवार थे। कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आईं, लेकिन बड़ा हादसा टल गया।

रावतभाटा। कोटा-रावतभाटा मार्ग स्थित मुकुंदरा के जंगलों में रविवार दोपहर बड़ा हादसा टल गया। सवारियों से खचाखच भरी रोडवेज बस घाटे के घुमावदार हिस्से में अचानक असंतुलित होकर सुरक्षा दीवार से जा टकराई और गहरी खाई में गिरने से बाल-बाल बच गई। बस में बड़ी संख्या में बच्चे और महिलाएं भी सवार थे। घटना दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की बताई जा रही है। बस में सवार यात्री कुलदीप पंवार ने बताया कि वे कोटा में एक शादी समारोह में शामिल होकर परिवार सहित रावतभाटा लौट रहे थे। मुकुंदरा घाटे के तीखे मोड़ पर सामने से आ रही दूसरी बस को क्रॉस करते समय चालक का संतुलन बिगड़ गया। सड़क संकरी होने और मोड़ तेज होने से बस सीधे सुरक्षा दीवार से जा टकराई।

जोरदार झटके के साथ बस में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ यात्रियों ने सीट पकड़ ली तो कई घबराकर चिल्लाने लगे। हालांकि, राहत की बात यह रही कि बस दीवार से टकराकर रुक गई और खाई में नहीं गिरी। हादसे में कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आईं, लेकिन सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल