इंडिया स्टोनमार्ट 2026 की सफलता के बाद लघु उद्योग भारती ने सीडोस का लाइसेंस शुल्क मुख्यमंत्री को सौंपा, 2028 आयोजन के लिए मांगा सहयोग

उद्योग जगत से जुड़े कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे

इंडिया स्टोनमार्ट 2026 की सफलता के बाद लघु उद्योग भारती ने सीडोस का लाइसेंस शुल्क मुख्यमंत्री को सौंपा, 2028 आयोजन के लिए मांगा सहयोग

इंडिया स्टोनमार्ट 2026 के सफल आयोजन के बाद लघु उद्योग भारती ने Cedos को देय लाइसेंस शुल्क का 3.76 करोड़ रुपए का चेक मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को सौंपा। उद्योग जगत और स्टोन उद्योग को वैश्विक बढ़ावा देने पर चर्चा।

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इंडिया स्टोनमार्ट 2026 के सफल आयोजन के उपरांत लघु उद्योग भारती ने सेंटर फॉर डेवलेपमेंट ऑफ स्टोन्स (सीडोस) को देय लाइसेंस शुल्क का चेक राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेंट किया।

उपलब्ध जानकारी के अनुसार, आयोजन के लिए कुल देय लाइसेंस शुल्क 4,18,59,283 रुपए निर्धारित किया गया था। इसमें से 2 प्रतिशत टीडीएस तथा सीडोस को पूर्व में प्राप्त 35,00,000 रुपये की राशि समायोजित करने के बाद 3,76,49,804 रुपये का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा गया।

इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट कर इंडिया स्टोनमार्ट 2028 के अगले आयोजन के लिए राज्य सरकार से सहयोग प्रदान करने का अनुरोध भी किया। प्रस्तावित आयोजन मार्च 2028 में आयोजित किए जाने की योजना है।

बैठक में लघु उद्योग भारती और उद्योग जगत से जुड़े कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। इनमें प्रकाश चंद, नरेश पारीक, नटवरलाल अजमेरा, अरुण जाजोदिया तथा मुकुल रस्तोगी प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Read More Weather Update : जयपुर सहित कई जिलों में छाए बादल, दिन में फिर तेज हुई गर्मी 

बैठक के दौरान इंडिया स्टोनमार्ट 2026 के सफल आयोजन, उद्योग जगत की व्यापक भागीदारी तथा राजस्थान के स्टोन उद्योग को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने में इस प्रदर्शनी की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

Read More ग्लोबल मार्केट में हड़कंप : फिर नई ऊंचाई पर सोना और चांदी, जानें क्या है भाव

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे अंतरराष्ट्रीय आयोजन राजस्थान के स्टोन उद्योग, निर्यात और रोजगार के अवसरों को नई गति प्रदान करते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी इस तरह के आयोजन प्रदेश के उद्योगों को वैश्विक मंच प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Read More मोदी ने सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का किया शुभारम्भ : चयनित युवाओं को वितरित किए नियुक्ति-पत्र, बालिकाओं से किया संवाद

Post Comment

Comment List

Latest News

अखिलेश का महंगाई को लेकर केंद्र व राज्य सरकार पर निशाना : सरकार टैक्स बढ़ाकर लोगों पर डाल रही बोझ, बोले- जब जाएंगे भाजपाई, तभी हटेगी महंगाई अखिलेश का महंगाई को लेकर केंद्र व राज्य सरकार पर निशाना : सरकार टैक्स बढ़ाकर लोगों पर डाल रही बोझ, बोले- जब जाएंगे भाजपाई, तभी हटेगी महंगाई
यादव ने एलपीजी सिलेंडर की कीमत में करीब 60 रुपये बढ़ोतरी पर भाजपा सरकार को घेरा। बढ़ती महंगाई के लिए...
16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध की मांग तेज : राजस्थान में भी रोक लगाने की अपील, विद्यार्थियों के भविष्य की सुरक्षा के लिए बताया साहसिक कदम
जयपुर में 8वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत : तेज धमाके की आवाज से लोगों में दहशत, 4 दिन पहले ही लौटा था अपने घर 
वायदा बाजार में तेजी का असर : फिर नई ऊंचाई पर सोना-चांदी, जानें कितनी बढ़ी कीमतें
जयपुर पुलिस आयुक्त ने विद्याधरनगर थाने में की जनसुनवाई : परिवादियों को दी राहत, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश 
Weather Update : प्रदेश में बढ़ रहा गर्मी का सितम, अब लू चलने के भी आसार, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम  
इंडिगो ने की घोषणा : देश की एक हजार से अधिक महिला पायलट वाली पहली एयरलाइंस बनी, कहा- हम देश को पंख देने के अपने मिशन को बढ़ा रहे आगे