भरतपुर में भीषण हादसा: डम्पर-बस की टक्कर से चालक सहित 1 व्यक्ति घायल, पुलिस जांच शुरू
भरतपुर में टोलप्लाजा होटल पर खड़ी बस को डंपर ने मारी टक्कर
भरतपुर के हलैना थाना क्षेत्र में आगरा-जयपुर एनएच-21 पर टोलप्लाजा होटल पर खड़ी स्लीपर बस को डंपर ने टक्कर मारी, डंपर चालक-खलासी घायल, बस यात्री सुरक्षित रहे, मामला दर्ज जांच।
भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर के हलैना थाना क्षेत्र में आगरा जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 21 पर शनिवार रात टोलप्लाजा के एक होटल पर खड़ी स्लीपर बस को डंपर ने टक्कर मार दी । इससे हालांकि यात्रियों को चोट नहीं आई लेकिन डंपर चालक और खलासी घायल हो गये।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रात करीब दो बजे जयपुर से आई एक स्लीपर बस एक होटल पर खड़ी थी। यात्री चाय पानी के लिये उतरे हुए थे। बस में कुछ ही यात्री थे। अचानक एक डम्पर ने खड़ी बस को टक्कर मार दी जिसमें डम्पर चालक और खलासी को मामूली चोटें आईं। इस घटना में कोई बस यात्री घायल नहीं हुआ।
Related Posts
Post Comment
Latest News
04 Mar 2026 18:31:33
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...

Comment List