प्रदेश में बढ़ता गर्मी का असर : पारा 38 डिग्री पार, न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट होने से हल्की राहत

तापमान सामान्य से ज्यादा

प्रदेश में बढ़ता गर्मी का असर : पारा 38 डिग्री पार, न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट होने से हल्की राहत

राजस्थान में अप्रैल जैसी तपिश महसूस होने लगी है। कई शहरों में पारा 35 डिग्री पार कर गया, जबकि बाड़मेर में तापमान 38 डिग्री से ऊपर। पश्चिमी जिलों में दिनभर झुलसाने वाली गर्मी। मौसम विभाग ने अगले 2-3 दिन में तापमान और बढ़ने की चेतावनी। आसमान साफ, धूप तेज।

जयपुर। प्रदेश में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। पारे में लगातार हो रही बढ़ोतरी से मार्च की शुरुआत में ही अप्रैल जैसी गर्मी का एहसास होने लगा है। राजस्थान में गर्मी बढ़ती जा रही है। मंगलवार को राज्य के कई शहरों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ। पश्चिमी जिलों में तो दिन में झुलसाने वाली गर्मी रही। यही हाल आज बुधवार को ज्यादातर जिलों में देखने को मिल रहा है।

बाड़मेर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट होने से मंगलवार रात में कुछ शहरों में हल्की ठंडक रही, लेकिन तापमान सामान्य से ज्यादा रहा। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राज्य में अगले 2-3 दिन में तापमान में बढ़ोतरी होने के साथ दिन में गर्मी और तेज होने की संभावना जताई है। पिछले 24 घंटे में आसमान बिल्कुल साफ रहा और सुबह से तेज धूप निकली। पिलानी, चित्तौड़गढ़, पाली, जैसलमेर, जोधपुर, फलोदी, बीकानेर, चूरू, नागौर, जालोर और लूणकरणसर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज हुआ।

Tags: heat

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ