काशी विश्वनाथ की नगरी वाराणसी में कचहरी को मिली बम से उड़ाने की धमकी; आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच में सामने आई चौकाने वाली वजह

वाराणसी: कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला लॉ छात्र गिरफ्तार

काशी विश्वनाथ की नगरी वाराणसी में कचहरी को मिली बम से उड़ाने की धमकी; आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच में सामने आई चौकाने वाली वजह

वाराणसी में कचहरी को मिली बम से उड़ाने की धमकी। पुलिस ने किया कानून के छात्र को गिरफ्तार। आरोपी अजीत कुमार ने अपने पड़ोसी और प्रेमिका के परिजनों को फंसाने के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता को भेजा धमकी भरा एसएमएस। सर्विलांस टीम ने चंद घंटों में किया साजिश का पर्दाफाश।

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी की भेलूपुर पुलिस ने वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीनाथ त्रिपाठी को एसएमएस भेजकर कचहरी को बम से उड़ाने और उन्हें खत्म करने की धमकी देने वाले आरोपी को गुरुवार देर शाम को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी की पहचान रैसीपुर सत्तनपुर निवासी अजीत कुमार सरोज के रूप में हुई है। युवक से पूछताछ में पता चला कि वह विधि का छात्र है और कचहरी में नियमित रूप से आता-जाता रहता है। अपने एक पड़ोसी को फंसाने की नीयत से उसने यह हरकत की। जांच में युवक के एक युवती से प्रेम संबंध होने की बात भी सामने आई है। युवती के परिजनों द्वारा संबंध का विरोध किए जाने की जानकारी मिली।

आरोपी ने धमकी देने के लिए उसी युवती से जुड़े मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किया था, ताकि परिजनों को फंसाया जा सके। सर्विलांस टीम और एसओजी की संयुक्त टीम ने चंद घंटों के भीतर ही नंबर का पता लगा लिया। फिलहाल युवक से आगे की पूछताछ जारी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ