अजमेर में दिनदहाड़े MBBS छात्रा का मोबाइल स्नैच! बाइकर्स ने छोटे धड़े की नसिया के पास किया वारदात, CCTV में कैद बदमाश

मेडिकल छात्रा से सरेराह लूट: अजमेर में बेखौफ बदमाशों का आतंक

अजमेर में दिनदहाड़े MBBS छात्रा का मोबाइल स्नैच! बाइकर्स ने छोटे धड़े की नसिया के पास किया वारदात, CCTV में कैद बदमाश

अजमेर के सुभाष उद्यान के पास बाइक सवार बदमाशों ने मेडिकल छात्रा वंदना से दिनदहाड़े मोबाइल छीन लिया। वारदात के बाद इलाके में मचा हड़कंप। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी। छात्रा की शिकायत पर मामला दर्ज।

अजमेर। अजमेर में एक बाइक पर सवार दो बदमाश दिन दहाड़े सुभाष उद्यान के निकट मेडिकल कॉलेज की छात्रा से मोबाइल लूट कर ले गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित छात्रा जयपुर निवासी वन्दना मोहनपुरिया है, जो जेएलएन मेडिकल कॉलेज, अजमेर में एबीबीएस की छात्रा है। 

वंदना ने बताया कि वह छात्राओं के साथ पैदल कालाबाग से होते हुए चूड़ी बाजार जा रही थीं। उस दौरान वह वीडियो कॉल पर बात करते हुए चल रही थीं। जब वह छोटे धड़े की नसियां से थोड़ा पहले थी तो अचानक एक बाइक पर सवार दो बदमाश पीछे से आए। जिसमें पीछे बैठे युवक ने उसके हाथ पर झपट्टा मारकर मोबाइल फोन छीन लिया। 

उसने शोर भी मचाया। लेकिन कोई मदद के लिए आता उससे पहले बदमाश दूर चले गए। उनकी बाइक पर नंबर प्लेट भी नहीं थी । घटना स्थल पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में वारदात का फुटेज भी दिखा है। उसके आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित