हर्निया की रोबोटिक सर्जरी : एसएमएस हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने की सर्जरी, अब तक रोबोट से 300 सर्जरी करने का रिकॉर्ड

दोनों साइड हर्निया हो गया था

हर्निया की रोबोटिक सर्जरी : एसएमएस हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने की सर्जरी, अब तक रोबोट से 300 सर्जरी करने का रिकॉर्ड

एसएमएस अस्पताल में रोबोटिक तकनीक से दोनों तरफ हर्निया से पीड़ित राजस्थान पुलिस के हेड कांस्टेबल रामपाल का सफल ऑपरेशन। ढाई घंटे चली सर्जरी में 8-8 एमएम के तीन चीरे लगाए। विभाग की यह 300वीं रोबोटिक सर्जरी। कम रक्तस्राव और तेज रिकवरी संभव।

जयपुर। जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में रोबोट के जरिए एक मरीज के दोनों तरफ हुए हर्निया का ऑपरेशन किया गया। मरीज का पिछले कुछ समय पहले एक्सीडेंट हुआ था, जिसके कारण उसके चोट लगी और उससे दोनों साइड हर्निया हो गया था। डॉक्टरों का कहना है कि अमूमन ट्रोमा केस में हर्निया होने की संभावना बहुत कम रहती है। एसएमएस हॉस्पिटल में सर्जरी डिपार्टमेंट की एचओडी डॉ. ऋचा जैन के निर्देश में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नरेन्द्र शर्मा और उनकी टीम ने इस सर्जरी को किया। सर्जरी करने में करीब ढाई घंटे लगे। इस दौरान मरीज के 8-8MM के तीन छेद करके पूरी सर्जरी की गई। इस सर्जरी में डॉक्टर नरेन्द्र शर्मा के साथ डॉ. दीक्षा मेहता, डॉ. हिमांशु, डॉ. सोनाली, डॉ. सौम्या, एनिस्थिसिया से सीनियर प्रोफेसर डॉ. सुशील भाटी, डॉ. इन्दु, डॉ. सुनील चौहान, डॉ. मनोज सोनी, डॉ. आकांक्षा मौजूद रहे।

अब तक 300 सर्जरी

एसएमएस हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ. मृणाल जोशी ने बताया- एसएमएस हॉस्पिटल की जनरल सर्जरी डिपार्टमेंट में रोबोटिक मशीन लगने के बाद से अब तक 300 सर्जरी की जा चुकी है। जो अपने आप में एक बड़ा कीर्तिमान है। उन्होंने बताया- राजस्थान के सरकारी हॉस्पिटल में रोबोट से इतनी सर्जरी अभी तक किसी जगह नहीं हुई। रोबोट सर्जरी का सबसे बड़ा फायदा मरीजों को होता है, जिसमें ब्लड लॉस कम होता है और मरीज की रिकवरी बहुत तेजी से होती है।

ट्रक रोकने के दौरान हुआ था एक्सीडेंट

Read More परिंदों की प्यास बुझाने को 200 परिंडे वितरित : मॉर्निंग वॉक में आने वालें लोगों को दिए, पार्क में लगाया जल मंदिर

डॉ. शर्मा ने बताया- कि मरीज रामपाल राजस्थान पुलिस में हेड कांस्टेबल है। मरीज ने बताया- कि पिछले साल 30 नवंबर को राजपार्क में ड्यूटी के दौरान एक बेकाबू ट्रक को रोकने के दौरान उनका एक्सीडेंट हो गया था। इस दौरान उसके शरीर पर चोट आई। इस कारण से उसके हर्निया होना बताया गया। मरीज पिछले महीने जब ओपीडी में आया। यहां उसकी तमाम जांचे करवाने के बाद हर्निया की पुष्टि होने पर 23 फरवरी को किया भर्ती किया और 28 फरवरी को ऑपरेशन करने के बाद धुलंडी यानी 3 मार्च को छुट्टी दी।

Read More शहरी विकास को रफ्तार देने के लिए टीडीआर पॉलिसी में होगा संशोधन : अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी, विशेषज्ञों से लिए जाएंगे सुझाव

Tags: doctors

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कांतारा मिमिक्री मामला : रणवीर सिंह पर दर्ज एफआईआर रद्द, बिना शर्त माफी मांगी कांतारा मिमिक्री मामला : रणवीर सिंह पर दर्ज एफआईआर रद्द, बिना शर्त माफी मांगी
कर्नाटक हाईकोर्ट ने अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ ‘कांतारा’ के लोक देवता की मिमिक्री मामले में दर्ज आपराधिक कार्रवाई रद्द...
साउथ अफ्रीका भागने से पहले इनामी आरोपी कोे दबोचा, 6.22 करोड़ की ठगी के मामले में चार साल फरार
फिर भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति : यूरोपीय कारों पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ, क्यूबा पर लगाए नए प्रतिबंध
कोटा का युवक अटलांटिक महासागर में गिरकर लापता, आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश जारी
दिल्ली बना ग्लोबल ऑन्कोलॉजी विलेज : नई तकनीकों और नेक्स्ट-जेनरेशन कैंसर केयर पर फोकस, उपचार अब दवाओं तक सीमित नहीं
ड्यूटी से गायब 678 सरकारी डॉक्टर्स, 5 मई तक ज्वॉइनिंग नहीं तो प्रेक्टिस पर रोक या लाखों का जुर्माना
एसबीआई बैंक में 4.20 करोड़ का घोटाला, बैंक मैनेजर व असिस्टेंट मैनेजर गिरफ्तार