पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट

सेंसेक्स 1.40 प्रतिशत गिरकर 79,116.19 अंक पर बंद

पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट

पश्चिम एशिया संकट से शेयर बाजारों में भारी बिकवाली रही। सेंसेक्स 1,123 अंक टूटकर 9 माह के निचले स्तर 79,116 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 385 अंक गिरकर 24,480 पर आ गया। रुपया भी फिसलकर 92.07 प्रति डॉलर रहा। मिडकैप-स्मॉलकैप पर ज्यादा दबाव दिखा, वीआईएक्स 23 पार। आईटी छोड़ सभी सेक्टर लाल निशान में रहे।

मुंबई। पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनैतिक संकट के बीच घरेलू शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट देखी गयी और प्रमुख सूचकांक करीब डेढ़ फीसदी टूट गये। बीएसई का सेंसेक्स 1,122.66 अंक (1.40 प्रतिशत) गिरकर 79,116.19 अंक पर बंद हुआ, जो करीब 9 महीने का निचला स्तर है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक भी 385.20 अंक यानी 1.55 प्रतिशत टूटकर 6 महीने के निचले स्तर 24,480.50 अंक पर रहा। दोनों सूचकांक सुबह के कारोबार में 2 प्रतिशत की गिरावट में थे। रुपये में भी आज बड़ी गिरावट देखी गयी। फिलहाल यह 58.25 पैसे टूटकर 92.0750 रुपये प्रति डॉलर पर है। छोटी कंपनियों पर अधिक दबाव रहा। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.95 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 2.11 प्रतिशत नीचे बंद हुआ। शेयर बाजार में उथल-पुथल की संभावना का इंडिया वीआईएक्स सूचकांक 23 के पार पहुंच गया। पिछले कारोबारी दिवस पर यह 17.10 रहा था।

आईटी को छोड़कर सभी सेक्टर दबाव में रहे। एनएसई में सार्वजनिक बैंक, धातु, मीडिया और तेल एवं गैस, समूहों के सूचकांक तीन प्रतिशत से अधिक की गिरावट में रहे थे। ऑटो, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और वित्त सेक्टरों के सूचकांक दो प्रतिशत से ज्यादा गिर गये। अन्य सभी सूचकांकों में भी एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट रही। सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील का शेयर पौने 7 प्रतिशत गिर गया। एलएंडटी में साढ़े 4 तिशत की गिरावट रही। बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट और एनटीपीसी के शेयर 3 प्रतिशत से अधिक टूटे।

Tags: stock

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत