पर्यटकों के लिए राहत की खबर : 5 मार्च को खुलेगा आमेर महल, पूर्व आदेश निरस्त
महल सामान्य रूप से पर्यटकों के अवलोकन के लिए खुला रहेगा
आमेर महल को 5 मार्च दोपहर 12 बजे से बंद रखने का आदेश रद्द। BRICS FMCBG मीटिंग के तहत प्रस्तावित एक्सकर्शन और गाला डिनर कार्यक्रम स्थगित होने के बाद फैसला। पुरातत्व निदेशक डॉ. पंकज धरेन्द्र के अनुसार महल अब पूरे दिन पर्यटकों के लिए सामान्य रूप से खुला रहेगा।
जयपुर। आमेर महल के 5 मार्च को दोपहर 12 बजे से पर्यटकों के लिए बंद रखने संबंधी आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। यह निर्णय First BRICS FMCBG Meeting in Jaipur – Excursion and Gala Dinner at Amber Fort कार्यक्रम के स्थगित होने के बाद लिया गया है।
पुरातत्व विभाग के निदेशक डॉ. पंकज धरेन्द्र ने आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि 5 मार्च को आमेर महल सामान्य रूप से पर्यटकों के अवलोकन के लिए खुला रहेगा। इस निर्णय से पर्यटकों और पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों को बड़ी राहत मिली है।
Tags: tourists
Related Posts
Post Comment
Latest News
14 Apr 2026 18:26:19
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...

Comment List