मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में कुशल वित्तीय प्रबंधन के नए आयाम स्थापित, गत वर्ष की तुलना में 2025-26 में 34.10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई दर्ज

राज्य सरकार के स्वयं के कर राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि जारी

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में कुशल वित्तीय प्रबंधन के नए आयाम स्थापित, गत वर्ष की तुलना में 2025-26 में 34.10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई दर्ज

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य के स्वयं के कर राजस्व में लगातार वृद्धि दर्ज हुई। 2022-23 के 87,347 करोड़ से बढ़कर 2025-26 में 1,38,540 करोड़ और 2026-27 में 1,62,668 करोड़ का लक्ष्य रखा गया। सरकार ने इसे अनुशासित कर व्यवस्था और डिजिटलीकरण का परिणाम बताया।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में कुशल वित्तीय प्रबंधन के परिणामस्वरूप राज्य सरकार के स्वयं के कर राजस्व में उल्लेखनीय और सतत वृद्धि दर्ज की गई है।

आय-व्ययक अध्ययन 2026-27 के अनुसार वर्ष 2022-23 में राज्य का स्वयं का कर राजस्व 87 हजार 347 करोड़ रुपए  था, जो वर्ष 2023-24 में 7.72 प्रतिशत वृद्धि के साथ 94 हजार 86 करोड़ रुपए हो गया। इसी प्रकार, वर्ष 2024-25 में 9.80 प्रतिशत वृद्धि के साथ 1 लाख 3 हजार 310 करोड़ रुपए हो गया।

वर्ष 2026-27 में लगभग 17.41 प्रतिशत की वृद्धि अनुमानित :

यह वृद्धि आगे और तेज हुई तथा संशोधित अनुमान 2025-26 में यह राशि 34.10 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1 लाख 38 हजार 540 करोड़ रुपए तक पहुंच गई। बजट अनुमान 2026-27 में स्वयं का कर राजस्व 1 लाख 62 हजार 668 करोड़ रुपए का लक्ष्य रखा गया है, जोकि पिछले वर्ष से लगभग 17.41 प्रतिशत अधिक है। साथ ही, यह अनुमानित वृद्धि वर्ष 2023-24 की तुलना में लगभग 72.9 प्रतिशत है।

Read More कृषक कल्याण एवं कृषि विकास: किश्तों की राशि एक अप्रेल, 2026 से 30 सितम्बर, 2026 तक एकमुश्त जमा कराए जाने पर ब्याज में शत-प्रतिशत छूट दिए जाने की घोषणा

अनुशासित कर पद्धति से राजस्व में वृद्धि :

Read More Rajasthan Budget 2026-27 : सुशासन एवं डिजिटल परिवर्तन पर बड़ा एलान, 100 सरकारी सेवाएं व्हाट्सएप पर शुरू

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अनुशासित कर पद्धति, डिजिटलीकरण को प्रोत्साहन और निरंतर सुधारों के फलस्वरूप राज्य सरकार के राजस्व में उपरोक्त उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज हुई है। राज्य वस्तु एवं सेवा कर, राज्य उत्पाद शुल्क, मुद्रांक एवं पंजीयन शुल्क, भू-राजस्व तथा बिक्री कर जैसे प्रमुख मदों में वृद्धि प्रदेश के कुशल वित्तीय प्रबंधन का प्रतीक है।

Read More गोविंद देव जी मंदिर में शुरू हुआ फागोत्सव, एक घंटे तक होंगे रंग-रंगीले दर्शन

कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को मिलेगा बल :

राज्य के स्वयं के कर राजस्व में निरंतर वृद्धि प्रदेश के बुनियादी ढांचे, सामाजिक सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाओं के विस्तार में सहायक सिद्ध होगी। इस वृद्धि से आधारभूत संरचना के क्षेत्रों में अधिक निवेश की संभावनाएं भी प्रगाढ़ होंगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रियंका गांधी ने किए मां कामाख्या के दर्शन : देश के कल्याण की कामना की, भाजपा ने कहा- चुनावी मौसम के भक्त प्रियंका गांधी ने किए मां कामाख्या के दर्शन : देश के कल्याण की कामना की, भाजपा ने कहा- चुनावी मौसम के भक्त
अपने चुनावी दौरे की शुरुआत करने से पहले उन्होंने माता के दर्शन किए। इस दौरान उनके साथ  पार्टी के असम...
सूर्य किरण एरोबैटिक टीम एवं सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम का युवाओं से संवाद : एनसीसी कैडेट्स एवं मूक बधिर विद्यार्थियों को किया प्रेरित, वायुसेना में करियर के अवसरों से कराया अवगत
खाटूश्याम जी मेले को लेकर तैयारियां पूर्ण : यात्रियों की सुरक्षा रेलवे की प्राथमिकता, रेलवे स्टेशन पर तैनात होंगे सुरक्षा बल के 250 और जीआरपी के 180 जवान
राहुल गांधी को कथित धमकी पर गरमाया राजनीतिक माहौल : कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला, वेणुगोपाल ने कहा- अपनी रक्षा करना जानते है विपक्ष के नेता
जयपुर पहुंची ‘पैलेस ऑन व्हील्स’: रेलवे स्टेशन पर 8 देशों के 44 पर्यटकों का स्वागत, पारंपरिक नृत्य से किया अभिनंदन
राजस्थान सरकार ने निजी स्कूलों में प्रवेश स्तर की 25% सीटें निःशुल्क करने का निर्देश किया जारी, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी से होगी शुरू 
एआई को लेकर वैश्विक कंपनियों में दिखी प्रतिस्पर्धा की झलक : मोदी के साथ ग्रुप फोटो में अल्टमैन और डारियो ने नहीं मिलाया हाथ, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो