ऑटो ई-रिक्शा में सवारियों के पर्स और गहने चोरी करने वाली गुजराती गैंग की तीन महिला गिरफ्तार, टीम ने 100 से अधिक खंगाले सीसीटीवी फुटेज

अपनी गैंग के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर चोरी

ऑटो ई-रिक्शा में सवारियों के पर्स और गहने चोरी करने वाली गुजराती गैंग की तीन महिला गिरफ्तार, टीम ने 100 से अधिक खंगाले सीसीटीवी फुटेज

गुजराती गैंग की तीन महिलाओं समेत चार जनों को गिरफ्तार किया। रिपोर्ट पर गठित टीम ने 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर आरोपी गिरफ्तार।  ई-रिक्शा में सवार यात्रियों को बातचीत में उलझा देते। बैग के ऊपर चुन्नी या कपड़ा डालकर अंदर रखा छोटा बैग या ज्वैलरी चोरी।

जयपुर। कोतवाली थाना पुलिस ने ऑटो और ई-रिक्शा में सफर कर रही गुजराती गैंग की तीन महिलाओं समेत चार जनों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अंजना उर्फ पंखुड़ी (25), अल्पा बेन सोलंकी उर्फ अल्पी (27), शारदा उर्फ पूजा (26) और कांग्या अर्जुन विनोद (29) पालीताना गुजरात के रहने वाले हैं। पुलिस उपायुक्त उत्तर करण शर्मा ने बताया कि परिवादी रामनिवास सोनी ने रिपोर्ट दी कि वह करधनी से करीब 90 ग्राम सोने के जेवर लेकर दूध मंडी से शाम करीब चार बजे चांदपोल जाने के लिए ऑटो में बैठे थे। कुछ दूरी पर चार-पांच महिलाएं ऑटो में सवार हुईं। चांदपोल हनुमान मंदिर के पास उतरने के बाद जब उन्होंने अपना थैला जांचा तो उसमें रखे सोने के जेवरात गायब मिले। इस रिपोर्ट पर गठित टीम ने 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

वारदात का तरीका
गिरफ्तार आरोपी अपनी गैंग के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर ऑटो, ई-रिक्शा में सवार यात्रियों को बातचीत में उलझा देते थे। इसके बाद बैग के ऊपर चुन्नी या कपड़ा डालकर अंदर रखा छोटा बैग या ज्वैलरी चोरी कर लेते थे।

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ