संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा सम्पन्न, संगठन विस्तार और सामाजिक समरसता पर चर्चा

महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा 

संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा सम्पन्न, संगठन विस्तार और सामाजिक समरसता पर चर्चा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा 13-15 मार्च को समालखा में सम्पन्न। बैठक में संगठन विस्तार, सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित पर चर्चा। रमेशचंद्र अग्रवाल ने बताया कि देश में शाखाएं 88 हजार से अधिक। राजस्थान में 7,910 स्थानों पर 12,109 शाखाएं संचालित।

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक 13 से 15 मार्च तक हरियाणा के समालखा में सम्पन्न हुई। इस बैठक में संगठन कार्य के विस्तार, सामाजिक समरसता तथा राष्ट्रहित में समाज की सज्जन शक्ति की सक्रिय भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

संघ के क्षेत्र संघचालक डॉ. रमेशचंद्र अग्रवाल ने सेवा भारती भवन में मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि बैठक में संत शिरोमणि सद्गुरु श्री रविदास जी के 650वें प्राकट्य वर्ष के अवसर पर सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले का वक्तव्य प्रस्तुत किया गया, जिसमें समाज को जाति के आधार पर विभाजित करने के प्रयासों के बीच संत रविदास के समरसता और एकात्मता के संदेश को आत्मसात करने की आवश्यकता पर बल दिया गया।

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष संघ के संगठनात्मक कार्य का उल्लेखनीय विस्तार हुआ है। देशभर में शाखाओं की संख्या लगभग छह हजार बढ़कर 88 हजार से अधिक हो गई है तथा कार्यस्थलों की संख्या 55 हजार से अधिक हो गई है। संघ का कार्य अब अंडमान, अरुणाचल प्रदेश, लेह और दुर्गम जनजातीय क्षेत्रों तक पहुंच चुका है।

राजस्थान में भी संगठन विस्तार जारी है। वर्तमान में प्रदेश में 7,910 स्थानों पर कार्य संचालित हो रहा है, जहां 12,109 शाखाएं और 5,950 मिलन आयोजित किए जा रहे हैं। प्रदेश में आयोजित हिंदू सम्मेलनों में अब तक 76 लाख से अधिक लोगों की सहभागिता दर्ज की गई है।

Read More विशेष स्वास्थ्य शिविर : हाथियों की आंख, खून और लार के लिए नमूने, विस्तृत जांच के लिए राज्य रोग निदान केंद्र भेजा

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित