पिंक रत्न सम्मान समारोह का भव्य आयोजन, 151 बेटियों और महिलाओं को ‘पिंक रत्न’ से किया सम्मानित

जयपुर में 151 महिलाओं की उपलब्धियों का उत्सव

पिंक रत्न सम्मान समारोह का भव्य आयोजन, 151 बेटियों और महिलाओं को ‘पिंक रत्न’ से किया सम्मानित

बेटी फाउंडेशन क्लब द्वारा राज आंगन रिसॉर्ट में आयोजित समारोह में 151 महिलाओं को 'पिंक रत्न' से सम्मानित किया गया। साथ ही समाज सेवा के लिए 31 भामाशाहों का भी अभिनंदन हुआ।

जयपुर। महिला सशक्तिकरण और समाज सेवा के उद्देश्य से कार्यरत बेटी फाउंडेशन क्लब द्वारा जयपुर के राज आँगन रिसॉर्ट में ‘पिंक रत्न सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, कला, खेल, व्यापार सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाली 151 बेटियों और महिलाओं को ‘पिंक रत्न’ सम्मान से नवाजा गया।

इसके साथ ही समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 31 भामाशाहों का भी विशेष सम्मान किया गया। वक्ताओं ने बेटियों को समान अवसर देने और उन्हें आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। आयोजन का उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और प्रतिभाशाली महिलाओं को प्रोत्साहित करना रहा। समारोह में अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही।

Post Comment

Comment List

Latest News

बांसवाड़ा : BAP नेता के भाई की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या, कार्यक्रम में विवाद के बाद हत्या की आंशका, झाड़ियों में लहूलुहान हालत में मिले बांसवाड़ा : BAP नेता के भाई की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या, कार्यक्रम में विवाद के बाद हत्या की आंशका, झाड़ियों में लहूलुहान हालत में मिले
बांसवाड़ा के घाटोल क्षेत्र में देर रात सनसनीखेज हत्या से तनाव फैल गया। BAP नेता अशोक निनामा के भाई अनिल...
गर्भवती महिला के साथ छेड़छाड़ मामले में आज दर्ज होंगे बयान, आरोपी अभी फरार
लुफ्थांसा पायलटों की तीसरी हड़ताल : पहले ही दिन 700 से अधिक उड़ानें रद्द, यात्रियों को हुई असुविधा पर व्यक्त किया खेद
पहले डिवाइडर से टकराई, फिर दो अन्य वाहनों से भिड़ी कार : हादसे में दो भाइयों की मौत, तीन घायल
समानता और संविधान के महानायक डॉ. भीमराव अंबेडकर
बदलने वाला है बिहार का निजाम बैठकों का सिलसिला : प्रशासनिक तैयारियां तेज, राज्यपाल के सचिव ने की उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात
आज की पीढ़ी के लिए बाबा साहब अंबेडकर के जीवन से निकलते पाँच उजले, कठोर और प्रेरक संदेश