गर्मी ने अभी से किया बेहाल: बाड़मेर-जैसलमेर में पारा 40 डिग्री के करीब पहुंचा, अब लू का अलर्ट

राजस्थान में गर्मी का तांडव

गर्मी ने अभी से किया बेहाल: बाड़मेर-जैसलमेर में पारा 40 डिग्री के करीब पहुंचा, अब लू का अलर्ट

राजस्थान में एंटी साइक्लोन सिस्टम के कारण गर्मी ने समय से पहले दस्तक दे दी है। बाड़मेर में पारा 39.8 डिग्री तक पहुँच गया है, जो सामान्य से 9 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान में लू (Heatwave) की चेतावनी जारी की है। हालांकि, 11-12 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ से हल्की बारिश और तापमान में गिरावट की उम्मीद है।

जयपुर। प्रदेश में गर्मी का सितम मार्च के पहले हफ्ते से ही शुरू हो गया है। इस समय ऐसी गर्मी पड़ रही जो कि अमूमन अप्रेल के मध्य में पड़ती है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि अरब सागर में बने एंटी साइक्लोन सिस्टम जो कि लंबे समय से एक्टिव है, उसके कारण राजस्थान समेत गुजरात, हरियाणा और मध्य प्रदेश समेत अन्य राज्यों में समय से पहले गर्मी की शुरुआत हुई है। इस बीच पश्चिमी राजस्थान में पारा 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है। 

शनिवार को बाड़मेर में सबसे ज्यादा 39.8 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं जैसलमेर में 39.3 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। ऐसे में यहां झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है और अब मौसम विभाग ने इन इलाकों में हीटवेव यानी लू का अलर्ट भी जारी किया है। ऐसे में आने वाले दिनों में गर्मी का असर तेजी से बढ़ेगा जो कि आमजन के लिए चिंता का कारण बन सकता है। इधर जयपुर सहित अधिकांश जिलों मे पारा 36 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जयपुर में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं पिलानी, चित्तौड़, जोधपुर, फलौदी, बीकानेर, श्रीगंगानगर और पाली में 38 डिग्री के पार तापमान दर्ज किया गया। जो की सामान्य से 4 से 9 डिग्री ज्यादा है।

अब चलेगी लू

मौसम विभाग केन्द्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार आने वाले दिनों तापमान और बढ़ेगा वहीं दक्षिण-पश्चिम भागों में 10-11 मार्च को हीटवेव की संभावना है। वहीं राज्य के शेष अधिकांश भागों में आगामी तीन-चार दिन अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 8 डिग्री ऊपर रहने की प्रबल संभावना है। वहीं 11-12 मार्च को उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ भागों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से कहीं कहीं बारिश हो सकती है और तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है।

Read More बीड पापड़ लेपर्ड सफारी में बढ़ी रोमांचक साइटिंग : पर्यटकों को दिखे लेपर्ड, विद्याधर नगर में भी वन्यजीव प्रेमियों को मिल रहा खास अनुभव

Post Comment

Comment List

Latest News

सरे राह युवती का टॉप खींचने वाले चार बदमाश गिरफ्तार : पुलिस ने टोंक से पकड़ा, आरोपी मनराज के खिलाफ पूर्व में दर्ज हैं कई आपराधिक प्र्रकरण सरे राह युवती का टॉप खींचने वाले चार बदमाश गिरफ्तार : पुलिस ने टोंक से पकड़ा, आरोपी मनराज के खिलाफ पूर्व में दर्ज हैं कई आपराधिक प्र्रकरण
प्रारंम्भिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शराब पीने के शौकीन है। वीडियो में बाइक चला रहा मनराज मीणा और...
रहस्यमयी बीमारी से एक और बालिका ने तोड़ा दम, प्रतापगढ़ सीएमएचओ को हटाया
भाजपा ने शिवराज सिंह को सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी : बिहार में भाजपा विधायक दल के नेता चयन के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त, नई सरकार के गठन की दिशा में अहम कदम
अशोक गहलोत ने आरजीएचएस सुविधाओं को लेकर भाजपा सरकार को घेरा : संवेदनहीन सरकार में मेडिकल सेवाएं बदहाल, कहा- विधायक भी परेशान
ज्वैलरी शॉप पर चोरों का धावा : दुकान के गेट तोड़कर अंदर घुसे बदमाश, चांदी के गहने और 7 ग्राम सोने के आभूषण ले उड़े बदमाश
मोदी ने टीएमसी पर साधा निशाना : देश में टुकड़े-टुकड़े गैंग ने दी थी सिलीगुड़ी गलियारे को काटने की धमकी, बोले- तृणमूल बंगाल विरोधी और भाजपा है विकास का चालक
महिला विधेयक पर मोदी का सभी दलों को पत्र : दल को परे रखकर एकस्वर में करें पारित, लिखा- विधेयक पर होने वाली चर्चा लोकतंत्र को और सशक्त बनाने का अवसर