योग, ध्यान और संकल्प : राजस्थान विश्वविद्यालय में गूंजा नशामुक्त और विकसित भारत का संदेश, मानसिक शांति और 'ह्यूमन लाइब्रेरी' से करियर की राह सीखेंगे एनएसएस के स्वयंसेवक
विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों का आयोजन
राजस्थान विश्वविद्यालय के रसायनशास्त्र विभाग की एनएसएस इकाई ने सात दिवसीय विशेष शिविर के तृतीय दिवस पर स्वास्थ्य गतिविधियों का आयोजन। हृदय आधारित ध्यान और नशामुक्ति पर ध्यान केंद्रित। डॉ. अमित शर्मा ने नेतृत्व और सामाजिक उत्तरदायित्व विकसित करने की महत्ता।
जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर के रसायनशास्त्र विभाग की एनएसएस इकाई के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के तृतीय दिवस के अंतर्गत विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अमित शर्मा ने शिविर की प्रगति पर प्रकाश डालते हुए बताया कि, एनएसएस का यह सात दिवसीय विशेष शिविर केवल एक गतिविधि मात्र नहीं है, बल्कि यह स्वयंसेवकों के भीतर नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने की एक कार्यशाला है। उन्होंने बताया कि शिविर का तृतीय दिवस हृदय आधारित ध्यान एवम् नशामुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों को समर्पित किया गया, ताकि युवा शक्ति अपनी ऊर्जा का उपयोग राष्ट्र निर्माण में कर सके।
विभागाध्यक्षा प्रोफेसर नीलिमा गुप्ता ने कहा कि शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का समन्वय ही किसी विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास का आधार है। आज के प्रतिस्पर्धी युग में हृदय आधारित ध्यान न केवल तनाव को कम करने में सहायक है, बल्कि यह एकाग्रता बढ़ाने का भी सशक्त माध्यम है। विश्वविद्यालय का रसायनशास्त्र विभाग निरंतर ऐसे नवाचारों का समर्थन करता है जो विद्यार्थियों को समाज के प्रति संवेदनशील और व्यक्तिगत रूप से सुदृढ़ बनाएं।

Comment List