राज्यपाल से लैक्रोज खिलाड़ियों ने की मुलाकात: राज्यपाल का खेल प्रोत्साहन हेतु प्रदत्त वित्तीय सहायता के लिए जताया आभार जताया

राज्यपाल ने लैक्रोज को राज्य खेल में सम्मिलित करने हेतु कार्यवाही के दिये निर्देश

राज्यपाल से लैक्रोज खिलाड़ियों ने की मुलाकात: राज्यपाल का खेल प्रोत्साहन हेतु प्रदत्त वित्तीय सहायता के लिए जताया आभार जताया

राज्यपाल से लोकभवन में लैक्रोज खेल के खिलाड़ियों ने मुलाकात की। खेल प्रोत्साहन के अंतर्गत दिये जा रहे सहयोग के प्रति आभार जताया। भारत के उत्कृष्ट प्रदर्शन के बारे में अवगत कराया। राज्यपाल ने ओलंपिक 2028 में स्वर्ण पदक प्राप्त करने के लिए हौसला अफजाही की। खिलाड़ी खेलते समय जीत के लक्ष्य को केंद्र में रखे।

जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि लैक्रोज खेल को राज्य खेल में सम्मिलित किए जाने और जनजातीय विभाग के अंतर्गत इस खेल प्रोत्साहन के लिए विशेष प्रावधान के हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को प्रस्ताव बनाकर भेजे जाने और त्वरित कार्यवाही किए जाने के भी निर्देश दिए हैं। 

राज्यपाल से मंगलवार को लोकभवन में लैक्रोज खेल के खिलाड़ियों ने मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल द्वारा अपने विवेकाधीन कोटे से लैक्रोज खेल प्रोत्साहन के अंतर्गत दिये जा रहे सहयोग के प्रति आभार जताया और इस खेल में भारत के उत्कृष्ट प्रदर्शन के बारे में अवगत कराया। 

राज्यपाल बागडे ने लैक्रोज खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें ओलंपिक 2028 में भारत के लिए इस खेल में स्वर्ण पदक प्राप्त करने के लिए हौसलाअफजाही की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी खेल के साथ साथ पढ़ाई को भी प्राथमिकता दें। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेलते समय जीत के लक्ष्य को केंद्र में रखने, चपलता के अंतर्गत निरंतर अभ्यास करने और एकाग्र होकर खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आह्वान किया। उन्होंने ओलंपिक से पहले अप्रैल में चीन में होने वाले खेलों में भी अच्छे प्रदर्शन और देश को गौरवान्वित किए जाने हेतु खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। 

इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव कुंजीलाल मीणा, राज्यपाल के सचिव डॉ. पृथ्वी,  खेल संघ अध्यक्ष अशोक परनामी, प्रज्ञा केवलरमानी भी उपस्थित रहे। राज्यपाल ने पूर्व में खिलाड़ियों द्वारा इस खेल में राष्ट्रीय स्तर पर किए जा रहे बेहतर प्रदर्शन, राजस्थान की टीम को राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल लाने की सराहना भी की।

Read More माय भारत बजट क्वेस्ट का होगा फिनाले : वीडियो संदेश से युवाओं को संबोधित करेंगे पीएम, महिला युवा संसद में प्रतिभागी महिला आरक्षण विधेयक पर संसदीय शैली में करेंगी चर्चा

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल