Weather Update : बारिश के कारण गिरा पारा, हवा में घुली ठंडक, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

18 से 21 मार्च एक और नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ 

Weather Update : बारिश के कारण गिरा पारा, हवा में घुली ठंडक, जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

प्रदेश में बारिश के बाद मौसम ठंडा और तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट दर्ज। 18-21 मार्च के बीच एक नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, जिससे जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग में कहीं-कहीं तेज आंधी (40-50 किमी/घंटा), मेघगर्जन और बारिश की संभावना।

जयपुर। प्रदेश में बारिश के बाद बदले मौसम के कारण तापमान में कमी आई है। मौसम में भी ठंडक घुली है। वहीं, 18 से 21 मार्च एक और नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ होगा और इसके असर से फिर तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों में कुछ भागों में मेघगर्जन, हल्की बारिश के प्रभाव से तापमान में 2-4 डिग्री गिरावट दर्ज की गई है। राज्य में अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है।  16-17 मार्च को राज्य में मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है। एक और नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ 18-21 मार्च के दौरान सक्रिय होने तथा कहीं-कहीं मेघगर्जन, तेज आंधी (40-50 Kmph) व बारिश होने की प्रबल संभावना है। 18 मार्च को जोधपुर, बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन, आंधी के साथ हल्की बारिश, शेष भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। 19-20 मार्च को विक्षोभ का सर्वाधिक असर रहने तथा जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ तेज आंधी (40-50 Kmph) व बारिश होने की संभावना है।

Post Comment

Comment List

Latest News

आईपीएल-2026 : आरसीबी चौथी जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर, लखनऊ सुपर जायंट्स पर 5 विकेट की जीत में विराट कोहली ने बनाए 49 रन आईपीएल-2026 : आरसीबी चौथी जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर, लखनऊ सुपर जायंट्स पर 5 विकेट की जीत में विराट कोहली ने बनाए 49 रन
आईपीएल-2026 के मुकाबले में आरसीबी ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया। रसिख सलाम (4) और भुवनेश्वर कुमार...
अरावली गणपति नगर रेलवे कॉलोनी जयपुर में भव्य आयोजन : बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर  की 135वी जयंती समारोह धूमधाम से मनाई, पार्वती वर्मा टीम ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
महिला आरक्षण विधेयक के साथ परिसीमन विधेयक को जोड़ना केंद्र की बड़ी साजिश : कविता की चेतावनी-राजनीतिक प्रतिनिधित्व को कम करने वाले कदम से जन आंदोलन का होगा जन्म 
अतिक्रमणों ने घोंट डाला साहबी नदी का दम, अब नदी से हो गई नाले में तब्दील
नए आपराधिक कानूनों के साथ न्याय की नई परिभाषा
आमेर में हाथी सवारी के खिलाफ गूंजा विरोध : चंचल की मौत ने बढ़ाई चिंता, जवाहर सर्किल पर जुटे पशु प्रेमी
विशेष संसद सत्र महिला सशक्तिकरण की दिशा में 'ऐतिहासिक कदम': पीएम मोदी ने कहा-माताओं और बहनों का सम्मान राष्ट्र का सम्मान