फिल्म ‘शतक’ देखने पर नहीं लगेगा SGST का बोझ, सरकार करेगी भरपाई

दर्शकों को टिकट पर टैक्स का अतिरिक्त बोझ नहीं

फिल्म ‘शतक’ देखने पर नहीं लगेगा SGST का बोझ, सरकार करेगी भरपाई

राज्य सरकार ने हिन्दी फिल्म ‘शतक’ को लेकर बड़ा फैसला किया। सरकार ने तय किया है कि इस फिल्म के टिकट पर लगने वाले राज्य माल एवं सेवा कर की राशि की भरपाई सरकार करेगी खुद। आदेश 26 फरवरी 2026 से लागू होकर 6 महीने तक प्रभावी।

जयपुर। राज्य सरकार ने हिन्दी फिल्म ‘शतक’ को लेकर बड़ा फैसला किया है। सरकार ने तय किया है कि इस फिल्म के टिकट पर लगने वाले राज्य माल एवं सेवा कर (SGST) की राशि की भरपाई सरकार खुद करेगी। यह आदेश 26 फरवरी 2026 से लागू होकर 6 महीने तक प्रभावी रहेगा। सरकार ने साफ किया है कि—फिल्म के दौरान सिनेमाघर या मल्टीप्लेक्स टिकट के दाम नहीं बढ़ा सकेंगे। सीटों की संख्या या श्रेणी में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। टिकट बेचते समय SGST की राशि दर्शकों से अलग से नहीं वसूली जाएगी।

हालांकि सिनेमाघर पहले की तरह टैक्स की राशि सरकार के खाते में जमा कराएंगे, बाद में उन्हें इसकी प्रतिपूर्ति दी जाएगी। आदेश जारी होने से पहले अगर किसी से SGST वसूला गया है तो उसकी वापसी नहीं होगी। SGST की प्रतिपूर्ति के लिए आवेदन और प्रक्रिया संबंधी अलग से दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। सरकार के इस फैसले से फिल्म देखने वाले दर्शकों को टिकट पर टैक्स का अतिरिक्त बोझ नहीं उठाना पड़ेगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ