आठ साल के भरोसे का काटा गला : डॉक्टर के घर 50 लाख की चोरी, नौकर-नौकरानी गिरफ्तार ; 33 लाख रुपए बरामद

खिड़कियों के शीशे तोड़कर जबरन प्रवेश का नाटक रचा

आठ साल के भरोसे का काटा गला : डॉक्टर के घर 50 लाख की चोरी, नौकर-नौकरानी गिरफ्तार ; 33 लाख रुपए बरामद

एक निजी अस्पताल के संचालक डॉ. प्रभाकर शेट्टी के घर हुई करीब 50 लाख रुपए की चोरी का मास्टरमाइंड नौकर सुमित खेतान और नौकरानी सीमा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 33 लाख रुपए की नकदी बरामद कर ली। बाकी रकम की तलाश जारी।

जयपुर। सांगानेर सदर थाना पुलिस ने एक निजी अस्पताल के संचालक डॉ. प्रभाकर शेट्टी के घर हुई करीब 50 लाख रुपए की चोरी का मास्टरमाइंड नौकर सुमित खेतान और नौकरानी सीमा को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 33 लाख रुपए की नकदी बरामद कर ली है। बाकी रकम की तलाश जारी है। डीसीपी साउथ राजर्षि राज ने बताया कि मालकिन ने बड़ी रकम को सुरक्षा के लिहाज से रसोई में बर्तनों के रैक के पीछे छिपाकर रखा था। यह तरकीब उन्होंने एक उपन्यास से प्रेरित होकर अपनाई थी। इसी दौरान साफ-सफाई करने वाली सीमा की नजर नोटों से भरे बैग पर पड़ गई और उसने सुमित के साथ मिलकर चोरी का षड्यंत्र रचा।

सीसीटीवी के तार काटे, श्वान की संदिग्ध मौत
आरोपियों ने वारदात को बाहरी दिखाने के लिए घर के पालतू डॉग को मार डाला, ताकि कोई बाधा न रहे। डॉग की मौत पानी पीने के तुरंत बाद हो गई। जिससे जहर देने की आशंका जताई जा रही है। आरोपियों ने घर के सीसीटीवी कैमरों के तार अंदर से काट दिए थे और खिड़कियों के शीशे तोड़कर जबरन प्रवेश का नाटक रचा, ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके।  पूछताछ में सामने आया कि चोरी के बाद दोनों ने रकम को आपस में बांट लिया और उससे अपने कर्ज चुकाने शुरू कर दिए। इस तरह दोनों ने मिल कर आठ साल से किए जा रहे भरोसे का भी गला काट डाला।

Post Comment

Comment List

Latest News

नीट परीक्षा मामले में भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, एसओजी-सीबीआई कार्रवाई का हवाला देकर पूछे सवाल नीट परीक्षा मामले में भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, एसओजी-सीबीआई कार्रवाई का हवाला देकर पूछे सवाल
नीट पेपर लीक विवाद पर भाजपा ने कांग्रेस पर पलटवार किया। प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने कहा कि एसओजी और सीबीआई...
NEET पेपर लीक में बड़ा खुलासा: RCC कोचिंग संचालक शिवराज मोटेगांवकर गिरफ्तार, मॉक टेस्ट से जुड़े पेपर लीक के मिले सबूत
अमेरिका में एयर शो के दौरान हवा में टकराए 2 लड़ाकू विमान : मौके पर लगी आग, पायलट सुरक्षित बाहर निकले
प्रसूताओं के परिजनों के लिए सहारा बनी प्रेमदीप समिति, सुबह-शाम समिति पहुंचाएगी भोजन
दालों की आपूर्ति बढ़ाने के लिए म्यांमार, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया बनेंगे सहारा
मिसेज राजस्थान 2026 का शानदार आगाज, टैलेंट राउंड में प्रतिभागियों ने बिखेरा जलवा
कैबिनेट बैठक : पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन समेत कई बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर, विकास कार्यों को मिलेगी गति