डिजिटल रियाज से हाईटेक ऑडिटोरियम तक विद्यार्थियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं, स्मार्ट क्लासरूम से बदलेगा सीखने का तरीका

राष्ट्रीय स्तर के आयोजन की बढ़ेंगी संभावनाएं

डिजिटल रियाज से हाईटेक ऑडिटोरियम तक विद्यार्थियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं, स्मार्ट क्लासरूम से बदलेगा सीखने का तरीका
राज्य सरकार ने केंद्र के पुनर्निर्माण और उन्नयन के लिए एक करोड़ रुपए की मंजूरी दी है। इस राशि से भवन का रंग-रोगन, नई फॉल सीलिंग और आधारभूत संरचना को मजबूत किया जाएगा।

जयपुर। शास्त्रीय नृत्य की विरासत को संजोए हुए जयपुर कथक केन्द्र अब आधुनिकता की ओर कदम बढ़ा रहा है जिससे पारंपरिक कला को नई तकनीक के साथ जोड़ा जा सके। रीको की ओर से सीएसआर के तहत 25 लाख रुपए की वित्तीय सहायता स्वीकृत की गई है। इस सहयोग से केंद्र में पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ-साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट्स जैसे ई-तबला और ई-संतूर उपलब्ध कराए जाएंगे। 

स्मार्ट क्लासरूम से बदलेगा सीखने का तरीका
संस्थान में पढ़ाई के वातावरण को बेहतर बनाने के लिए क्लासरूम में एयर कंडीशनिंगए प्रोजेक्टर और कंप्यूटर-लैपटॉप लगाए जाएंगे। साथ ही नए फर्नीचर और आवश्यक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की व्यवस्था होगी।

लाइब्रेरी से जुड़ेगा सिद्धांत का ज्ञान
केंद्र में लाइब्रेरी की कमी को दूर किया जाएगा। प्रस्तावित लाइब्रेरी में कथक, संगीत और भारतीय शास्त्रीय कलाओं से संबंधित पुस्तकों का संग्रह होगा। 

एक करोड़ से होगा व्यापक रिनोवेशन
राज्य सरकार ने केंद्र के पुनर्निर्माण और उन्नयन के लिए एक करोड़ रुपए की मंजूरी दी है। इस राशि से भवन का रंग-रोगन, नई फॉल सीलिंग और आधारभूत संरचना को मजबूत किया जाएगा।

Read More पूर्व सीएम अशोक गहलोत का राज्य सरकार पर निशाना, कहा- नारी शक्ति योजना में भरतपुर ही सबसे ज्यादा पिछड़ा

ऑडिटोरियम बनेगा आधुनिक प्रस्तुतियों का केंद्र
कथक केन्द्र का ऑडिटोरियम अब अत्याधुनिक तकनीक से लैस होगा। यहां नए लाइटिंग और साउंड सिस्टम लगाए जाएंगे।

Read More भीषण गर्मी में भी राजस्थान में निर्बाध बिजली आपूर्ति : 211 सब स्टेशनों पर कार्य जारी, 33 केवी सब स्टेशन 444 स्थापित

राष्ट्रीय स्तर के आयोजन की बढ़ेंगी संभावनाएं
सुविधाओं के विस्तार के बाद यहां बड़े स्तर पर वर्कशॉप, सेमिनार और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इससे न केवल जयपुर घराने की कथक शैली को नया मंच मिलेगा, बल्कि युवा कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होंगे।

Read More ऑनलाइन मोबाइल ऑर्डर में हेराफेरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश : तीन गिरफ्तार, जानें पूरा मामला  

इनका कहना है...
180 से अधिक विद्यार्थी यहां प्रशिक्षण ले रहे हैं। रीको द्वारा सीएसआर के तहत 25 लाख की सहायता से संसाधन सुदृढ़ होंगे। नए व इलेक्ट्रॉनिक वाद्य यंत्र, आधुनिक सुविधाएं और बेहतर माहौल उपलब्ध कराना अब केंद्र की प्राथमिकता है।
-श्रुति मिश्रा 
(सचिव, जयपुर कथक केन्द्र) 

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस
झारखंड कांग्रेस ने मीडिया विंग को मजबूत करने के लिए प्रवक्ताओं और पैनलिस्टों को 6 महीने की परिवीक्षा (प्रोबेशन) अवधि...
राज निवेश पोर्टल पर एक माह में 6,103 आवेदनों को मंजूरी, निवेशकों की पहली पसंद बन रहा राजस्थान
ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर के अवॉर्ड समारोह में शामिल होंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
नाहरगढ़ की बावड़ियों को संवारने उतरे युवा, स्वच्छता अभियान में जुटे पर्यटन जगत के प्रतिनिधि
अमेरिकी रक्षा सब्सिडी का युग समाप्त: हेगसेथ की दोटूक, बोले- हमें साझेदारों की जरूरत है, न कि संरक्षित राज्यों की
10 सर्कुलर रोड विवाद: राजद बोला- विपक्ष का अपमान कर रही सरकार, नियमों की मनमानी व्याख्या करने का लगाया आरोप
रेलवे भर्ती बोर्ड : टेक्निशियन ग्रेड-3 का परीक्षा परिणाम जल्द होगा जारी, 139 पदों के लिए अभ्यर्थियों की नजरें परिणाम पर