भीषण गर्मी में भी राजस्थान में निर्बाध बिजली आपूर्ति : 211 सब स्टेशनों पर कार्य जारी, 33 केवी सब स्टेशन 444 स्थापित
400, 220 और 132 केवी के 59 जीएसएस स्थापित किए गए
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में विद्युत प्रसारण व वितरण तंत्र मजबूत। 33 केवी के 444 सब स्टेशन और 59 जीएसएस स्थापित, 211 सब स्टेशन व 145 जीएसएस निर्माणाधीन। सौर व तापीय संयंत्रों से कुल 15,206 मेगावाट उत्पादन।
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में विद्युत प्रसारण एवं वितरण तंत्र को मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। राज्य सरकार के प्रयासों से भीषण गर्मी के बावजूद घरेलू, कृषि और औद्योगिक उपभोक्ताओं को पर्याप्त एवं निर्बाध बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। प्रदेश में अब तक 33 केवी के 444 सब स्टेशन स्थापित किए जा चुके हैं, जबकि 211 पर कार्य जारी है। इसके साथ ही 400, 220 और 132 केवी के 59 जीएसएस स्थापित किए गए हैं तथा 145 जीएसएस निर्माणाधीन हैं।
राज्य में सौर ऊर्जा संयंत्रों से लगभग 7 हजार 376 मेगावाट और तापीय परियोजनाओं से 7 हजार 830 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता उपलब्ध है। गर्मी के मौसम में बिजली आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए डिस्कॉम्स ने ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता वृद्धि, फीडरों का विभाजन और जीएसएस रखरखाव जैसे कार्य व्यापक स्तर पर किए हैं। उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए 1129 फॉल्ट रेक्टिफिकेशन टीमें सक्रिय हैं। इसके परिणामस्वरूप नो करंट शिकायतों में पिछले वर्ष की तुलना में करीब 41 हजार की कमी दर्ज की गई है।

Comment List