नगर पालिका कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

उद्योगों को पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने का लक्ष्य

नगर पालिका कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित राजस्थान नगर पालिका कर्मचारी फेडरेशन के नवम महाधिवेशन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नगर पालिका कर्मचारियों को शहरी विकास और जनसेवा की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।

जयपुर। राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में आयोजित राजस्थान नगर पालिका कर्मचारी फेडरेशन के नवम महाधिवेशन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नगर पालिका कर्मचारियों को शहरी विकास और जनसेवा की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि नगर पालिका कर्मचारी केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं और शहरों की स्वच्छता व नागरिक सुविधाओं में उनकी अहम भूमिका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने राजस्थान के विकास के लिए पेयजल, बिजली और रोजगार को प्राथमिकता दी है। नदियों को जोड़ने की दिशा में कार्य किया जा रहा है तथा वर्ष 2027 तक किसानों और उद्योगों को पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में अब तक 350 से अधिक भर्ती परीक्षाएं हुईं और एक भी पेपर लीक नहीं हुआ। सरकार युवाओं को चार लाख से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ और ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान में नगर पालिका कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि पांच वर्षों में 50 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जिनमें से 20 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने मुख्यमंत्री को किसान हितैषी बताते हुए उनके कार्यों की सराहना की। वहीं यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने फेडरेशन की मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यपाल के मराठी भाषा निर्देश का गोविन्द डोटासरा ने किया विरोध, कहा- राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने में विफल रही सरकार राज्यपाल के मराठी भाषा निर्देश का गोविन्द डोटासरा ने किया विरोध, कहा- राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता दिलाने में विफल रही सरकार
पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के विश्वविद्यालयों में मराठी भाषा लागू करने के निर्णय का विरोध किया।...
कुमारी सैलजा का दावा, सचमुच राहुल गांधी ने डर गई भाजपा सरकार, बोली- कार्यक्रम का स्थान बदलने से नहीं दबेगी छात्रों की आवाज़ 
वर्ल्ड कप फाइनल में आमने-सामने होंगे मेसी और यमल, 19 साल पुरानी तस्वीर बनी चर्चा का केंद्र
उमर अब्दुल्ला ने वांगचुक के अनशन पर उठाएं सवाल : केंद्र सरकार इस मुद्दे पर चिंतित नहीं, कहा- राजनीति में मानवता के लिए होना चाहिए स्थान
जोधपुर में दो दर्दनाक सड़क हादसे: इलाज के दौरान महिला और बाइक सवार की मौत, पुलिस जांच में जुटी
कीव पहुंचकर ब्रिटिश पीएम स्टार्मर का बड़ा ऐलान, बोले-यूक्रेन के लिए ब्रिटेन का समर्थन हर हाल में रहेगा अटूट
विदेश दौरों को लेकर राजभर का अखिलेश पर हमला: चुनाव के लिए विदेशी कंपनी की ली मदद, जातीय संघर्ष भड़काने का लगाया आरोप