कोटा में बवंडर के साथ सैकड़ों खंभे, पेड और होर्डिंग उड़े

विद्युत तंत्र अस्त व्यस्त,133 फीडर हुए बंद, 46 पर गिरे पेड़

कोटा में बवंडर के साथ सैकड़ों खंभे, पेड और होर्डिंग उड़े
सुबह से स्थाई मरम्मत में जुटी रही केईडीएल की टीमें।

कोटा। नौतपा की भीषण गर्मी के बीच शनिवार तड़के  कोटा शहर में अचानक हल्की बारिश के साथ आए  बवंडर ने सैकड़ों पेड उखाड़ फैंके। जगह जगह बड़े- बड़े हार्डिंग, टीन टप्पर सड़कों पर गिरे नजर आए। 33 केवी व 11 केवी के कुल 133 फीडर बंद हो गए। 46 पर तो सीधे पेड़ गिर पड़े जिससे सम्पूर्ण बिजली तंत्र अस्त व्यस्त हो गया। शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात में मौसम में बदलाव हुआ और देर रात अंधड़ के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया। एक-दो घंटे के लिए अंधंड कुछ शांत हुआ, लेकिन फिर शनिवार अल सुबह 4.30 से 5.30 बजे के बीच आए तेज बवंडर ने  शहर के लगभग सभी इलाकों में पेड़ टीन टप्पर,गुमटियां,होर्डिंग उखाड़ फैंके।  उखड़े, पेड़ उखडकर बिजली के तारों पर गिर पडे, जिससे तार टूट गए और तारों के साथ ही खंभे भी टूटकर धराशायी हो गए। अंधड़ का आलम यह था कि पेड़ों की शाखाएं तारों में पूरी तरह उलझ गई।

133 फीडर हुए बंद, 46 पर गिरे पेड़
 शुक्रवार देर रात व शनिवार अल सुबह तेज अंधड़ के साथ हुई बारिश के दौरान पूरे शहर में  इंद्रप्रस्थ औद्योगिक क्षेत्र रोड नं. 6 पर 11 केवी लाइन पर टीनशेड ही उड़कर जा गिरा जिससे 11 केवी लाइन के तार टूट गए। चंबल पार बालिता गांव के पास 132 केवी लाइन का जीआई तार ही टूटकर 11 केवी लाइन पर जा गिरा, जिससे लाइन फाल्ट हो गई। महावीर नगर तृतीय में एलटी लाइन पर पेड़ गिर पडे, जिससे एलटी लाइन व खंभे टूट गए तथा तारों में पेड़ों की शाखाएं उलझ गई। रोड नं. 5 पर 33 केवी लाइन पर पेड़ गिरने से लाइन टूट गई तथा उसके खिंचाव से खंभे भी टूटकर धराशायी हो गए। पूरे शहर में करीब 46 जगह ऐसी मिली जहां पेड बिजली की लाइनों पर गिरे पड़े हुए मिले तथा खंभे व तार टूटे हुए मिले।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र
जयपुर के सांगानेर स्थित ऐतिहासिक मालपुरा गेट पर मुहर्रम का जुलूस पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। स्थानीय...
2 साल पूरे होने पर राहुल गांधी का बड़ा संदेश, 'हर लड़ाई में आपके साथ था, हूं और रहूंगा'
अमेरिका-जीसीसी गठजोड़ पर ईरान का पलटवार, विदेशी दखल को बताया खतरा
राजस्थान में निवेश बढ़ाने का आह्वान, बीयूवीएम के त्रिवेणी संगम समारोह में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ,
पंजाब में बड़ा खुलासा: सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान पहुंच रही थीं गोपनीय सूचनाएं, 3 आरोपी गिरफ्तार
राज्यपाल बागडे निमेड़ा स्थित श्री श्याम गौशाला पहुंचे, भागवत कथा में सम्मिलित हुए
राम मंदिर दान मामले पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- आस्था से खिलवाड़ नहीं करेंगे बर्दाश्त, विपक्षी दलों पर साधा निशाना