शिकार का रोमांच : आमेर में कैमरे में कैद हुआ प्रकृति का अद्भुत संतुलन, व्हाइट थ्रोटेड किंगफिशर ने स्किंक का किया शिकार
वन्यजीव फोटोग्राफी प्रेमी लोकेश यादव ने कैद किया दुर्लभ दृश्य
प्रकृति के कठोर लेकिन संतुलित नियमों की झलक सुबह आमेर क्षेत्र में देखने को मिली। यहां सफेद छाती किलकिला यानी व्हाइट थ्रोटेड किंगफिशर को स्किंक का शिकार करते हुए कैमरे में कैद किया।
जयपुर। प्रकृति के कठोर लेकिन संतुलित नियमों की झलक शुक्रवार सुबह आमेर क्षेत्र में देखने को मिली। यहां सफेद छाती किलकिला यानी व्हाइट थ्रोटेड किंगफिशर को स्किंक (छोटी चिकनी शल्क वाली छिपकली) का शिकार करते हुए कैमरे में कैद किया गया। यह दुर्लभ और रोमांचक दृश्य वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी के शौकीन लोकेश यादव ने अपने कैमरे में उतारा।
तस्वीर में पक्षी की फुर्ती, शिकार की प्रक्रिया और प्रकृति का जीवंत चक्र साफ नजर आता है। वन्यजीव प्रेमियों के लिए यह फोटो आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यादव ने दैनिक नवज्योति के साथ इन फोटोज को साझा किया।
Related Posts
Post Comment
Latest News
12 Jul 2026 19:02:35
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...

Comment List