ऑनलाइन मोबाइल ऑर्डर में हेराफेरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश : तीन गिरफ्तार, जानें पूरा मामला  

पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य वारदातों और फरार साथियों की तलाश कर रही

ऑनलाइन मोबाइल ऑर्डर में हेराफेरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश : तीन गिरफ्तार, जानें पूरा मामला  
जयपुर के जामडोली थाना पुलिस ने ई-कॉमर्स ठगी गैंग का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने महंगे मोबाइल और आईपैड ऑर्डर कर डमी प्रोडक्ट बदलकर कंपनियों के साथ धोखाधड़ी की। आरोपियों के कब्जे से 5 लाख रुपए कीमत के चार मोबाइल बरामद।

जयपुर। जामडोली थाना पुलिस ने -कॉमर्स कंपनियों के ऑनलाइन ऑर्डर में हेराफेरी कर महंगे मोबाइल और आईपैड की ठगी करने वाली गैंग का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 5 लाख रुपए कीमत के चार महंगे मोबाइल फोन, जिनमें एक आईफोन और तीन एंड्रॉयड फोन शामिल हैं, बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों द्वारा फ्लिपकार्ट सहित अन्य -कॉमर्स कंपनियों से महंगे मोबाइल और आईपैड ऑर्डर किए जाते थे।

डिलीवरी के बाद असली प्रोडक्ट निकालकर उनकी जगह डमी प्रोडक्ट रख दिए जाते थे और कंपनियों के साथ धोखाधड़ी की जाती थी। मामले में लोडशेयर कंपनी के संचालक धीरज सिंह की रिपोर्ट पर जामडोली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। डीसीपी पूर्व रंजिता शर्मा के अनुसार आरोपी अनिल चौधरी निवासी जयपुर ग्रामीण, भरत जागा निवासी दौसा और राहुल मीणा निवासी करौली हाल राजविहार कॉलोनी जामडोली को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य वारदातों और फरार साथियों की तलाश कर रही है।

 

 

Read More जब कट गया नीम का पेड़ तो छलक पड़े आंसू : ‘पतंग और पेड़’ ने विश्व पर्यावरण दिवस पर छुआ हर दिल

Post Comment

Comment List

Latest News

किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
बस्सी थाना क्षेत्र में किश्त जमा कराने के बहाने बुलाकर कृष्ण कुमार जांगिड़ ने 27 वर्षीय बंटी शर्मा पर सरिये...
विकसित भारत का विज़न: नीति आयोग की बैठक में पीएम मोदी का आह्वान, राज्यों के सहयोग और महिला सशक्तिकरण पर जोर
अल्बानिया: स्केनबेर्ग चौक आंदोलन बना व्यापक सत्ता-विरोधी प्रदर्शन, पीएम एदी रामा के इस्तीफे की मांग
नि:शुल्क टीकाकरण अभियान : मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन
तृणमूल कांग्रेस एक राजनीतिक दल नहीं, गिरोह थी: दिलीप घोष का बड़ा हमला, बोले- जो हो रहा है वह तय था
अभिषेक बनर्जी को बड़ी राहत: कलकत्ता हाई कोर्ट ने 'हस्ताक्षर जालसाजी' मामले में गिरफ्तारी पर 21 दिनों की लगाई रोक, दो सप्ताह बाद होगी अगली सुनवाई
टीएमसी को बड़ा झटका: अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, उच्च सदन में तृणमूल के बचे सिर्फ 9 सांसद