पानी के नए कनेक्शनों की फाइलों का लगा अंबार, नियमों में बदलाव की तैयारी

कनेक्शन प्रक्रिया को सरल और तेज बनाने की तैयारी

पानी के नए कनेक्शनों की फाइलों का लगा अंबार, नियमों में बदलाव की तैयारी
जयपुर शहर में पानी के नए कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा। जलदाय विभाग में घरेलू और कमर्शियल कनेक्शनों के हजारों आवेदन लंबित पड़े हैं, जिससे लोगों को समय पर जल कनेक्शन नहीं मिल पा रहे।

जयपुर। जयपुर शहर में पानी के नए कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलदाय विभाग में घरेलू और कमर्शियल कनेक्शनों के हजारों आवेदन लंबित पड़े हैं, जिससे लोगों को समय पर जल कनेक्शन नहीं मिल पा रहे हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार वर्तमान प्रक्रिया में निर्धारित मापदंडों और तकनीकी नियमों में कई खामियां सामने आई हैं, जिनके कारण फाइलों का निस्तारण धीमा हो गया है। जलदाय विभाग अब कनेक्शन प्रक्रिया को सरल और तेज बनाने की तैयारी में जुट गया है।

विभाग स्तर पर नियमों में संशोधन को लेकर मंथन किया जा रहा है, ताकि आवेदकों को कम समय में नए कनेक्शन उपलब्ध कराए जा सकें। विशेष रूप से घरेलू और व्यावसायिक कनेक्शनों के लिए अलग-अलग प्रक्रियाओं में आ रही दिक्कतों को दूर करने पर जोर दिया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि कई मामलों में दस्तावेजी औपचारिकताओं और तकनीकी स्वीकृतियों में देरी होने से आवेदन लंबित हो रहे हैं। प्रस्तावित संशोधनों के बाद ऑनलाइन प्रक्रिया को भी अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। विभाग का दावा है कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद लंबित आवेदनों का तेजी से निस्तारण हो सकेगा और उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही...
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित