जिस एक्सईएन को तलाश रही पुलिस, उसने वीडियो जारी कर खुद को बताया निर्दोष

अनु मीणा सुसाइड मामला

जिस एक्सईएन को तलाश रही पुलिस, उसने वीडियो जारी कर खुद को बताया निर्दोष
सार्वजनिक निर्माण विभाग के जिस अधीशाषी अभिंयता को पुलिस एक सप्ताह से तलाश रही है, उसने एक वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बताया। मामला मुहाना थाना इलाके में एक विवाहिता के आत्महत्या से जुड़ा है। यहां पत्रकार कालोनी के पास रहने वाली अनु मीणा ने गत 7 अप्रैल को अपने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

जयपुर। सार्वजनिक निर्माण विभाग के जिस अधीशाषी अभिंयता (एक्सईएन) को पुलिस एक सप्ताह से तलाश रही है, उसने एक वीडियो जारी कर खुद को निर्दोष बताया है। मामला मुहाना थाना इलाके में एक विवाहिता के आत्महत्या से जुड़ा है। यहां पत्रकार कालोनी के पास रहने वाली अनु मीणा ने गत 7 अप्रैल को अपने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस घटना के कुछ दिनों बाद परिजनों ने अनु के घर में लगे सीसीटीवी और मोबाइल तो उसमें उसका पति एक्सईएन गौतम मीणा उसके साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा है।

इससे पहले अनु ने अपने पीहर वालों को कई बार शिकायत भी की थी। सीसीटीवी कैमरे देखने के बाद अनु के भाई ने गौतम मीणा के खिलाफ गत 15 मई को मामला दर्ज कराया था। इसके बाद गौतम मीणा फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। इस बीच उसने मंगलवार को सोशल मीडिया पर खुद का एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें वह खुद को बेगुनाह बता रहा है। वीडियो में गौतम मीणा ने दावा किया कि उसकी करीब 70 प्रतिशत संपत्ति पत्नी अनु के नाम थी।  

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही...
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित