पीएम मोदी का ‘मन की बात’ सुनेंगे युवा, सीएम भजनलाल शर्मा करेंगे संवाद

युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष तैयारियां

पीएम मोदी का ‘मन की बात’ सुनेंगे युवा, सीएम भजनलाल शर्मा करेंगे संवाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के आगामी प्रसारण को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से विशेष आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ प्रदेश के युवा कार्यक्रम को सुनेंगे तथा इसके बाद युवाओं के साथ संवाद भी आयोजित।

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के आगामी प्रसारण को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से विशेष आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ प्रदेश के युवा कार्यक्रम को सुनेंगे तथा इसके बाद युवाओं के साथ संवाद भी आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत युवा मोर्चा के कार्यकर्ता साइकिल रैली के माध्यम से मुख्यमंत्री आवास (सीएमआर), 8 सिविल लाइंस पहुंचेंगे। युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता इस आयोजन में भाग लेंगे।

युवा मोर्चा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को प्रधानमंत्री मोदी के विचारों और प्रेरणादायक संदेशों से जोड़ना है। कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी युवाओं के साथ ‘मन की बात’ सुनेंगे और विभिन्न विषयों पर संवाद करेंगे। आयोजकों के अनुसार, यह कार्यक्रम युवाओं में राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सरोकारों और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल
एसएमएस मेडिकल कॉलेज के ऑर्थोपेडिक्स विभाग ने एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी कर उपलब्धि हासिल की। 8...
भारत के लिए राहतभरी खबर: होर्मुज खुलते ही तेल और उर्वरक से लदे 11 जहाज सुरक्षित लौटे, ऊर्जा संकट की आशंका घटी
ईरान की कूटनीतिक पहल: आईएईए निरीक्षकों को मंज़ूरी देने से किया इनकार, अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बयान का किया खंड़न
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: कांग्रेस का भाजपा-आरएसएस पर तीखा हमला, आलोक शर्मा ने कहा- जिन लोगों ने प्रभु श्रीराम को नहीं छोड़ा, वे देश को क्या छोड़ेंगे 
अजमेर में भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को किया याद
पल्स पोलियो अभियान : जयपुर जिले के 4064 बूथों पर 4 लाख 60 हज़ार से अधिक नौनिहाल गटकेंगे दो बूंद ज़िन्दगी की
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़े एक्शन की तैयारी: SIT ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट, ट्रस्ट को दोबारा गठित करने की सिफारिश