ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर के अवॉर्ड समारोह में शामिल होंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
निर्यात संवर्धन तथा नई संभावनाओं पर भी चर्चा
जयपुर। ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर के लिए यह गौरव का विषय है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis आगामी 4 जुलाई को आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित ज्वैलरी एमिनेंस अवॉर्ड समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस समारोह में देशभर के प्रमुख ज्वैलर्स, उद्योग जगत के प्रतिनिधि एवं व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी भाग लेंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजू मंगौड़ीवाला ने बताया कि ज्वैलरी उद्योग में उत्कृष्ट योगदान देने वाले उद्यमियों, नवाचारकर्ताओं और प्रतिष्ठानों को इस अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा और महत्व में अभूतपूर्व वृद्धि होगी। समारोह का उद्देश्य जेम्स एवं ज्वैलरी उद्योग में उत्कृष्टता, नवाचार और गुणवत्ता को प्रोत्साहित करना है। इसके साथ ही उद्योग के विकास, निर्यात संवर्धन तथा नई संभावनाओं पर भी चर्चा की जाएगी।
ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का आमंत्रण स्वीकार करने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका आगमन राजस्थान के ज्वैलरी उद्योग के लिए प्रेरणादायक रहेगा। एसोसिएशन ने इसे जयपुर के जेम्स एवं ज्वैलरी सेक्टर की राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती पहचान का प्रतीक बताया है। 4 जुलाई को आयोजित होने वाला यह समारोह ज्वैलरी उद्योग से जुड़े लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा, जहां उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित करने के साथ-साथ उद्योग के भविष्य की दिशा पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

Comment List