पति की हत्या की साजिश नाकाम, गहने लेकर प्रेमी संग फरार हुई विवाहिता
पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज
शादीशुदा महिला पर प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रचने और लाखों रुपए के गहने चोरी कर फरार होने का आरोप। पति का आरोप है कि पत्नी शादी के बाद भी प्रेमी के संपर्क में थी और उसके कहने पर पहले हत्या की कोशिश। योजना विफल होने पर वह घर से जेवर लेकर भाग गई।
जयपुर। जयपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादीशुदा महिला पर प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रचने और लाखों रुपए के गहने चोरी कर फरार होने का आरोप लगा है। पति का आरोप है कि पत्नी शादी के बाद भी प्रेमी के संपर्क में थी और उसके कहने पर पहले हत्या की कोशिश की गई। योजना विफल होने पर वह घर से जेवर लेकर भाग गई।
अब पति ने पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस को बताया कि फरवरी-2025 में उसकी शादी 26 वर्षीय युवती से हुई थी। शादी के बाद उसे पता चला कि पत्नी का पहले से एक युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। वह देर रात तक प्रेमी से फोन पर बात करती थी और बहाने बनाकर पति से पैसे लेकर ऑनलाइन ट्रांसफर करती थी। पति के अनुसार जब उसने रुपए देना बंद किया तो प्रेमी ने पत्नी पर उसकी हत्या का दबाव बनाना शुरू कर दिया।
Related Posts
Post Comment
Latest News
25 Jun 2026 19:01:13
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर एफसीआरए नियमों में हालिया संशोधनों को वापस लेने की...

Comment List