भाजपा मोर्चा ने शहीद राजा हसन खान मेवाती के 499वें शहादत दिवस पर विचार संगोष्ठी, रोजा इफ्तार का आयोजन

शहीद राजा हसन खान मेवाती के शहादत दिवस पर भव्य कार्यक्रम

भाजपा मोर्चा ने शहीद राजा हसन खान मेवाती के 499वें शहादत दिवस पर विचार संगोष्ठी, रोजा इफ्तार का आयोजन

जयपुर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने शहीद राजा हसन खान मेवाती के 499वें शहादत दिवस पर विचार संगोष्ठी और रोजा इफ्तार का आयोजन किया। प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती के नेतृत्व में वक्ताओं ने शहीद के अदम्य साहस और देशभक्ति को याद किया। इस अवसर पर सामूहिक पुष्पांजलि अर्पित कर आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया गया।

जयपुर। वीरता, बलिदान और देशभक्ति के प्रतीक शहीद राजा हसन खान मेवाती के 499वें शहादत दिवस के अवसर पर सोमवार को जयपुर में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा राजस्थान की ओर से भव्य विचार संगोष्ठी और उसके बाद रोजा इफ्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हमीद खान मेवाती के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समाज के प्रबुद्धजन, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने शहीद राजा हसन खान मेवाती के अदम्य साहस, देशभक्ति और बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर हमीद खान मेवाती ने कहा कि शहीद हसन खान मेवाती ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। उनके जीवन से आज की पीढ़ी को देशभक्ति, एकता और साहस की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि समाज को उनके आदर्शों पर चलते हुए देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए।

विचार संगोष्ठी के बाद उपस्थित अतिथियों और अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से शहीद राजा हसन खान मेवाती को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को नमन किया। इसके पश्चात रोजा इफ्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर आपसी भाईचारे, एकता और सद्भाव का संदेश दिया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि शहीद हसन खान मेवाती का इतिहास केवल मेवात क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का विषय है। उनके शौर्य और बलिदान की गाथा आने वाली पीढ़ियों को देशप्रेम और समाज सेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी।

Read More बढ़ती गर्मी के साथ जयपुर में गहराया पेयजल संकट, बढ़ती आबादी और नई कॉलोनियों के जुड़ने से जल दबाव

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री श्रवण बागड़ी, भूपेंद्र सैनी, जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार अजयपाल सिंह, पूर्व अध्यक्ष बीस सूत्री कार्यक्रम राजस्थान सरकार चंद्रराज सिंघवी, प्रदेश मंत्री नारायण मीणा, एकता अग्रवाल, अपूर्वा सिंह, प्रदेश प्रवक्ता स्टेपी चौहान, अल्पसंख्यक मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हुसैन खान, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष फिरोज खान, एम. सादिक खान सहित बड़ी संख्या में समाज के प्रमुख लोग, कार्यकर्ता और युवा उपस्थित रहे।

Read More मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अम्बेडकर जयंती पर शुभकामनाएं, कहा- बाबा साहेब महान समाज सुधारक, शिक्षाविद् और मानवाधिकारों के सशक्त प्रहरी थे

Post Comment

Comment List

Latest News

बदलने वाला है बिहार का निजाम बैठकों का सिलसिला जारी : प्रशासनिक तैयारियां तेज, राज्यपाल के सचिव ने की उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात बदलने वाला है बिहार का निजाम बैठकों का सिलसिला जारी : प्रशासनिक तैयारियां तेज, राज्यपाल के सचिव ने की उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात
पटना में भारी राजनीतिक हलचल के बीच नीतीश कुमार आज इस्तीफा दे सकते हैं। जदयू कार्यालय से उनके पोस्टर हटने...
आज की पीढ़ी के लिए बाबा साहब अंबेडकर के जीवन से निकलते पाँच उजले, कठोर और प्रेरक संदेश
नोएडा में हिंसक प्रदर्शन : 150 गाड़ियां तोड़ीं, 50 गाड़ियां फूंकीं, पुलिस पर भी जमकर पथराव
कामवाली ने रची साजिश : 50 लाख की डकैती का 3 घंटे में खुलासा, चार बदमाश गिरफ्तार
बंद मकान में मिला सरकारी टीचर का शव, हार्ट अटैक की आशंका
रेजिडेंट डॉक्टर ने किया नाबालिग से दुष्कर्म : ई-मित्र संचालक ने भी उठाया फायदा, दोनों गिरफ्तार
प्रदेश के निजी अस्पतालों में आज 24 घंटे का शटडाउन, पांच हजार छोटे-बड़े अस्पताल रहेंगे बंद