खाटूश्याम मेला: यात्रियो की सुविधा के लिए रेवाडी-सीकर-रेवाडी प्रतिदिन रेलसेवा का ढेहर का बालाजी स्टेशन तक विस्तार

खाटूश्याम जी मेला: रेवाड़ी-सीकर ट्रेन का ढेहर का बालाजी तक विस्तार

खाटूश्याम मेला: यात्रियो की सुविधा के लिए रेवाडी-सीकर-रेवाडी प्रतिदिन रेलसेवा का ढेहर का बालाजी स्टेशन तक विस्तार

रेलवे ने खाटूश्याम जी मेले हेतु रेवाड़ी-सीकर ट्रेन को 28 फरवरी तक ढेहर का बालाजी स्टेशन तक विस्तार दिया है। यह विशेष सेवा श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए शुरू की गई है।

जयपुर। रेलवे द्वारा खाटूश्याम जी मेले के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेवाडी-सीकर-रेवाडी प्रतिदिन रेलसेवा का ढेहर का बालाजी स्टेशन तक विस्तार किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि रेवाडी-ढेहर का बालाजी रेलसेवा 24 से 28 फरवरी तक (05 ट्रिप) रेवाडी से प्रतिदिन दोपहर 3.10 बजे रवाना होकर सीकर स्टेशन पर रात्रि 8.50 बजे आगमन व रात्रि 9 बजे प्रस्थान कर रात्रि 11.05 बजे ढेहर का बालाजी पहुॅचेगी।

इसी प्रकार ढेहर का बालाजी-रेवाडी रेलसेवा दिनांक 25 फरवरी से 1 मार्च तक (05 ट्रिप) ढेहर का बालाजी से प्रतिदिन से प्रातः 4.35 बजे रवाना होकर सीकर स्टेशन पर प्रातः 6.40 बजे आगमन व प्रातः 7.25 बजे प्रस्थान कर दोपहर 12.30 बजे रेवाडी पहुॅचेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं पश्चिम एशिया संकट के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील : होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखना जरूरी, गुटेरेस ने कहा-मौजूदा संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान की अपील की है। उन्होंने...
महिला आरक्षण समय की जरूरत, उम्मीद है सभी करेंगे इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन : अमित शाह
सीएम भजनलाल शर्मा ने अंबेडकर जयंती पर की बड़ी घोषणाएं, 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग केंद्र खोलने का ऐलान
दो युवकों ने फंदा लगाकर दी जान : अवसाद में आकर सुसाइड, जानें पूुरा मामला
कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन का दावा करते हुए बोले पायलट- केरल, असम में कांग्रेस सरकार बनाएगी, भाजपा से दूरी बना रहे लोग
हरीश रावत ने पीएम दौरे को बताया चुनावी झमेला : एक्सप्रेस वे का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग, देहरादून एक्सप्रेस हाईवे गिनाई खामियां
सीएचसी में मदर लैब शुरू नहीं होने से मरीज परेशान, नहीं मिल रहा उन्नत जांच सुविधाओं का लाभ