खाद्य सुरक्षा बढ़ाने के लिए जयपुर में फॉस्टेग प्रशिक्षण : सुरक्षित खाद्य बनाने के नियमों की जानकारी, फूड हैंडलर्स को मिलेगा प्रमाण पत्र 

प्रशिक्षण 17 मार्च को दो विभिन्न स्थलों पर दो बैच में आयोजित 

खाद्य सुरक्षा बढ़ाने के लिए जयपुर में फॉस्टेग प्रशिक्षण : सुरक्षित खाद्य बनाने के नियमों की जानकारी, फूड हैंडलर्स को मिलेगा प्रमाण पत्र 

17 मार्च को खाद्य व्यापारियों और फूड हैंडलर्स के लिए फॉस्टेग (फूड सेफ्टी ट्रेनिंग एंड सर्टिफिकेशन) प्रशिक्षण आयोजित। प्रशिक्षण दो स्थलों पर दो बैच में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक। एफएसएसएआई अधिकृत एजेंसी द्वारा आयोजित प्रशिक्षण में फूड हैंडलर्स को प्रमाण पत्र प्रदान और सुरक्षित खाद्य तैयारी, RUCO तेल उपयोग के नुकसान सहित महत्वपूर्ण जानकारी।

जयपुर। खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जयपुर प्रथम क्षेत्र में खाद्य व्यापारियों और फूड हैंडलर्स के लिए फॉस्टेग (फूड सेफ्टी ट्रेनिंग एंड सर्टिफिकेशन) प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। यह प्रशिक्षण 17 मार्च को दो विभिन्न स्थलों पर दो बैच में आयोजित होगा। प्रशिक्षण  सामुदायिक केन्द्र, दूध मंडी, सुभाष नगर शॉपिंग सेंटर (शास्त्री नगर) में प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा दोपहर 01 से सांय 04 बजे तक  आयोजित होगा। इसी प्रकार पतासे वालों की बगीची, मोती डूंगरी रोड, जयपुर में प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा दोपहर 01 से सांय 04 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत ने बताया कि प्रशिक्षण भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI), नई दिल्ली से अधिकृत एजेंसी के प्रतिनिधियों द्वारा दिया जाएगा। प्रशिक्षण में भाग लेने वाले सभी फूड हैंडलर्स को फूड अथॉरिटी की ओर से प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण में जिले के मिठाई विक्रेता, होटल एवं रेस्टोरेंट संचालक, अन्नपूर्णा रसोई के फूड हैंडलर्स, मिड-डे मील कुक, आवासीय विद्यालयों के भोजन बनाने वाले कर्मचारी, राजीविका समूह के सदस्य, डेयरी संचालक, किराना व्यापारी, घी-तेल व्यापारी, फल-सब्जी विक्रेता, चाय-थड़ी संचालक तथा कचौरी-पकौड़ी बनाने वाले स्ट्रीट वेंडर्स सहित सभी खाद्य व्यवसाय से जुड़े लोगों को आमंत्रित किया गया है।

डॉ. शेखावत ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान खाद्य व्यापारियों को रीयूज्ड कुकिंग ऑयल (RUCO) के उपयोग से होने वाले नुकसान और सुरक्षित खाद्य सामग्री तैयार करने के नियमों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

Read More 8 दिन बाद शारजाह फ्लाइट शुरू, जयपुर एयरपोर्ट से यात्रियों को मिली राहत

 

Read More जयपुर की इंसोलेशन एनर्जी लिमिटेड ने हासिल किया बड़ा माइलस्टोन, बीएसई और एनएसई के मेनबोर्ड पर सूचीबद्ध हुआ INA Solar का शेयर

Post Comment

Comment List

Latest News

हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ, गोपाल शर्मा ने कहा- भारतीय संस्कृति मानवता को आगे बढ़ाने वाली हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ, गोपाल शर्मा ने कहा- भारतीय संस्कृति मानवता को आगे बढ़ाने वाली
हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय में “लोक कला और जनसंचार” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ। कार्यक्रम में मुख्य...
नाटो के भविष्य पर मंडराया संकट: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य खोलने के लिए मांगी सहयोगी देशों से मदद  
आर्मेनिया सरकार को जयशंकर ने दिया धन्यवाद: 550 से अधिक भारतीय नागरिकों को ईरान से निकालने में की मदद, बचाव अभियान जारी
भाजपा मोर्चा ने शहीद राजा हसन खान मेवाती के 499वें शहादत दिवस पर विचार संगोष्ठी, रोजा इफ्तार का आयोजन
LPG किल्लत के विरोध में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चूल्हा जलाकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना, विफल विदेश नीति का लगाया आरोप
केरल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानें किस किस का है नाम, यहां देखें पूरी सूची
खाद्य सुरक्षा बढ़ाने के लिए जयपुर में फॉस्टेग प्रशिक्षण : सुरक्षित खाद्य बनाने के नियमों की जानकारी, फूड हैंडलर्स को मिलेगा प्रमाण पत्र