यूडी टैक्स का भुगतान नहीं करने पर एक दर्जन संपत्तियों पर कार्यवाही, जानें पूरा मामला
जगतपुरा जोन में तीन संपत्तियों पर भी कार्यवाही
नगर निगम ने नगरीय विकास कर का समय पर भुगतान नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू। सांगानेर जोन में 6 संपत्तियों और मुरलीपुरा जोन में 2 संपत्तियों को क्रमशः 33.98 लाख और 2.86 लाख बकाया कर के कारण कुर्क। जगतपुरा जोन में तीन संपत्तियों पर भी कार्रवाई।
जयपुर। नगरीय विकास कर का समय पर भुगतान नहीं करने वालों के खिलाफ नगर निगम के विभिन्न जानकारियां में कार्रवाई की जा रही है। भुगतान करने की स्थिति में राज्य सरकार की ओर से छूट प्रदान की जा रही है। इसके बाद भी कर का समय पर भुगतान नहीं करने वालों पर कार्रवाई करने के सभी जोन उपयुक्त को निर्देश दिए। इस दौरान सांगानेर जोन में 6 संपत्ति, मुरलीपुरा जोन द्वारा संपति पर 33.98 लाख बकाया कर होने के कारण प्रथम संपति कुर्क की।
इसी प्रकार मुरलीपुरा जोन द्वारा संपति पर 2.86 लाख बकाया कर होने के कारण दूसरी संपति कुर्क किया। उन्होंने बताया कि जगतपुरा जोन में तीन संपत्तियों पर भी कार्यवाही की।

Comment List