पूर्व सीएम शिवचरण माथुर की 100वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में कल स्मृति समारोह, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक सम्मिलित

प्रशासनिक सुधारों तथा जनहितकारी नीतियों पर विचार व्यक्त

पूर्व सीएम शिवचरण माथुर की 100वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में कल स्मृति समारोह, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक सम्मिलित

पूर्व सीएम व असम के पूर्व राज्यपाल शिवचरण माथुर की 100वीं जयंती वर्ष के अवसर पर “100 ईयर्स ऑफ शिवचरण माथुर  रिफॉर्मिंग गवर्नेंस” विषय पर एक विशेष स्मृति समारोह का आयोजन। सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक सम्मिलित।

जयपुर। पूर्व सीएम व असम के पूर्व राज्यपाल शिवचरण माथुर की 100वीं जयंती वर्ष के अवसर पर “100 ईयर्स ऑफ शिवचरण माथुर  रिफॉर्मिंग गवर्नेंस” विषय पर एक विशेष स्मृति समारोह का आयोजन रविवार को कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में दोपहर 2 बजे किया जाएगा।
पूर्व सीएम शिवचरण माथुर की सुपुत्री वंदना माथुर ने बताया कि इस कार्यक्रम में कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन, कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट, पूर्व मंत्री डॉ. बीडी कल्ला, सांसद बृजेन्द्र ओला, सांसद मुरारीलाल मीणा, सांसद हरीश मीणा, पूर्व मंत्री हेमाराम चौधरी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुचित्रा आर्य सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ, शिक्षाविद्, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक सम्मिलित होंगे।

माथुर ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिवचरण माथुर के प्रशासनिक दृष्टिकोण, सुशासन की सोच तथा राजस्थान के विकास में उनके योगदान को स्मरण करना एवं नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरित करना है। इस अवसर पर वक्ताओं द्वारा उनके राजनीतिक जीवन, प्रशासनिक सुधारों तथा जनहितकारी नीतियों पर विचार व्यक्त किए जाएंगे। माथुर केवल एक राजनेता नहीं थे, बल्कि वे जनसेवा को अपना कर्म मानने वाले दूरदर्शी नेता थे। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा आमजन, किसानों, मजदूरों और युवाओं के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत