चालक से ब्रेक की जगह दबा एक्सीलेटर : कार से डीजे पर नाचते बारातियों को मारी टक्कर, हादसे में 16 लोग घायल

बेकाबू कार ने 16 लोगों को रौंदा

चालक से ब्रेक की जगह दबा एक्सीलेटर : कार से डीजे पर नाचते बारातियों को मारी टक्कर, हादसे में 16 लोग घायल

जयपुर के बस्सी में एक शादी समारोह के दौरान दर्दनाक हादसा हुआ। डीजे पर नाचते हुए भात लेकर जा रहे रिश्तेदारों में एक अनियंत्रित कार जा घुसी। चालक द्वारा ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबने से 16 लोग घायल हो गए, जिनमें से 7 की हालत गंभीर है। घायलों का इलाज एसएमएस अस्पताल में जारी है।

जयपुर। बस्सी इलाके में एक शादी समारोह के दौरान बड़ा हादसा हो गया। डीजे पर नाचते-गाते भात लेकर जा रहे रिश्तेदारों के बीच अचानक एक कार अनियंत्रित होकर घुस गई। हादसे में 16 लोग घायल हो गए, जिनमें से 7 को गंभीर हालत में एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार कार चालक से ब्रेक की जगह गलती से एक्सीलेटर दब गया, जिससे कार तेज रफ्तार में लोगों को टक्कर मारती चली गई। पुलिस के अनुसार हादसा बस्सी इलाके में एनडीपीसी मोड़ पर रात करीब 9 बजे हुआ। जमवारामगढ़ से करीब 50 लोगों का समूह भात भरने के लिए बस्सी आया था। सभी लोग डीजे पर नाचते-गाते मालियों की ढाणी की ओर जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि डीजे के पीछे-पीछे उनकी ही एक कार भी चल रही थी। कार धीरे-धीरे चल रही थी, लेकिन अचानक चालक से ब्रेक लगाने की जगह एक्सीलेटर दब गया। इससे कार ने तेजी से रफ्तार पकड़ ली और डीजे पर नाच रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों में चीख-पुकार शुरू हो गई। मौके पर मौजूद रिश्तेदारों ने घायलों को संभाला और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर बस्सी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हादसे में घायल 16 लोगों में से 7 को गंभीर हालत के चलते जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार सभी घायलों का इलाज चल रहा है। इनमें एक महिला गंभीर रूप से घायल है, जिसके पैर में फ्रैक्चर हुआ है। फिलहाल इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

आईपीएल-2026 : गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, प्रसिद्ध कृष्णा रहे प्लेयर ऑफ द मैच आईपीएल-2026 : गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, प्रसिद्ध कृष्णा रहे प्लेयर ऑफ द मैच
आईपीएल-2026 के मैच में गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को सात विकेट से हराया। 165 रन के लक्ष्य का...
युवती ने दी रेप केस में फंसाने की धमकी : युवक से ऐंठे 13 लाख रुपए, जानें पूरा मामला
शर्मनाक! दिल्ली में दो संदिग्धों ने किया पुलिस पर हमला ; चाकू से वार कर हुए फरार, आरोपियों की तलाश जारी
राज काज में क्या है खास, जानें
नोट टू ड्रग्स वॉकअप जयपुर अभियान : नशे का जाल ऐसा, हर वारदात के पीछे नशा ही वजह
सुरों की ‘आशा’ हुई मौन : मशहूर गायिका आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन, 20 भाषाओं में गाए 12 हजार गाने
रॉयल राजस्थान की रॉयल बेटियां : देश से दुनिया तक गूंजता नाम, ग्लैमर के मंच पर आत्मविश्वास की चमक