UPSC सिविल सेवा की परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी: अनुज अग्निहोत्री ऑल इंडिया टॉपर, राजेश्वरी को दूसरी रैंक और तीसरे नंबर पर एकांश ढुल

परीक्षा में कुल 958 उम्मीदवारों का चयन

UPSC सिविल सेवा की परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी: अनुज अग्निहोत्री ऑल इंडिया टॉपर, राजेश्वरी को दूसरी रैंक और तीसरे नंबर पर एकांश ढुल

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया है। कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जबकि राजेश्वरी सुवे एम और एकांश ढुल क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। कुल 958 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। परीक्षार्थी अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

नई दिल्ली। आज यानी 06 मार्च को यूपीएससी सिविल सेवा की परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने  देश में प्रथम स्थान हासिल किया है। इसके बाद राजेश्वरी सुवे एम को दूसरी और चंड़ीगढ़ के एकांश ढुल को तीसरी रैंक मिली है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट विभाग की  ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख  सकते हैं। 

यूपीएससी के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस परीक्षा में कुल 958 उम्मीदवारों का चयन हुआ है, जिनमें से जनरल कैटेगरी के 317, ईडब्ल्यूएस के 104, ओबीसी के 306, एससी के 158 और एसटी के 73 उम्मीदवार शामिल है।

जोधपुर के राहता गांव के हैं अग्निहोत्री

परीक्षा में जोधपुर जिले के राहता गांव के रहने वाले अनुज अग्निहोत्री ने पहला स्थान हासिल कर पूरे देश में प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनके बाद दूसरे स्थान पर राजेश्वरी सुवे एम रही हैं। अनुज अग्निहोत्री पेशे से डॉक्टर हैं और उन्होंने अपनी एमबीबीएस की पढ़ाई एम्स जोधपुर से पूरी की है। वर्ष 2023 में मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने सिविल सेवा में जाने का लक्ष्य तय किया और पूरी लगन के साथ इसकी तैयारी शुरू कर दी। कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयास के दम पर उन्होंने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।‌ अनुज का संबंध एक साधारण परिवार से है। उनके पिता कोटा स्थित परमाणु ऊर्जा संयंत्र (न्यूक्लियर पावर प्लांट) में कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं। परिवार के सहयोग और अपनी मेहनत के बल पर अनुज ने यह मुकाम हासिल किया है।

Read More महिला आरक्षण पर सर्वदलीय बैठक बुलाए सरकार : जयराम ने कहा-संसद के विशेष सत्र के दौरान नहीं था महिलाओं का आरक्षण वास्तविक मुद्दा 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में तेज बढ़ोतरी पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने इसे “चुनावी बिल”...
नकबजनी की वारदात का खुलासा : कबाड़ी सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, नशे के लिए करता था चोरी; 2 लाख का चोरी का माल बरामद
बागड़े ने महाराष्ट्र और गुजरात के लोगों से किया संवाद : दोनों राज्यों ने राष्ट्रीय प्रगति में दिया महत्वपूर्ण योगदान, कहा- औ‌द्योगिक विकास के साथ सामाजिक परम्पराओं से भी बनाई अपनी विशिष्ट पहचान
खण्डेलवाल कम्युनिटी-जयपुर चैप्टर का भव्य शुभारंभ, उद्यमियों की पहल से समाज को मिलेगा एकजुटता और विकास का नया मंच
भाजपा को बिहार का नाम बदलकर श्रमिक प्रदेश कर देना चाहिए : देश निर्माण में मजदूरों का अतुलनीय योगदान, तेजस्वी बोले- मजदूरों पर ही पड़ा डबल इंजन सरकार की पूंजीपरस्त नीतियों का सीधा असर
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की डिजिटल जनगणना-2027 की स्व-गणना, नागरिकों से की भागीदारी की अपील
नटनी पर साहित्यिक मंथन कल : जयपुर में जुटेंगे साहित्य जगत के दिग्गज, प्रांजल साहित्य अकादमी की पहल