अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जियोस्टार का खास प्लान, 50 महिला-प्रधान फिल्मों के साथ ‘मां’ का होगा वल्र्ड टीवी प्रीमियर

फिल्म 07 मार्च को रात आठ बजे स्टार गोल्ड पर दिखाई जाएगी 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जियोस्टार का खास प्लान, 50 महिला-प्रधान फिल्मों के साथ ‘मां’ का होगा वल्र्ड टीवी प्रीमियर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जियोस्टार के नौ हिंदी मूवी चैनल्स 50 फिल्मों का विशेष आयोजन कर रहे, जिनमें महिला-प्रधान कहानियां दिखेंगी। फिल्म ‘मां’ का वल्र्ड टीवी प्रीमियर 07 मार्च को स्टार गोल्ड। ‘मैरी कॉम’, ‘शाबाश मिथु’, ‘मर्दानी 2’, ‘नीरजा’ जैसी फिल्में भी दिखाई जाएंगी।

मुंबई। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जियोस्टार के हिंदी मूवी चैनल्स खास आयोजन कर रहे हैं। नेटवर्क अपने नौ चैनलों पर 50 ऐसी फिल्में दिखाएगा, जिनमें कहानी की कमान महिलाओं के हाथ में है। इस पूरे आयोजन की सबसे बड़ी खास बात फिल्म ‘मां’ का वल्र्ड टीवी प्रीमियर है, जिसमें काजोल नजर आएंगी। फिल्म 07 मार्च को रात आठ बजे स्टार गोल्ड पर दिखाई जाएगी और 08 मार्च को दोपहर 12 बजे दोबारा टेलीकास्ट होगी।

इस मौके पर ‘मैरी कॉम’, ‘शाबाश मिथु’, ‘मर्दानी 2’, ‘यशोदा’, ‘मीमी’, ‘दामिनी’, ‘नीरजा’ और ‘स्त्री 2’ जैसी फिल्में भी दिखाई जाएंगी। यह सभी फिल्में ऐसी महिलाओं की कहानियां दिखाती हैं, जो मुश्किल हालात से लड़ती हैं और अपनी अलग पहचान बनाती हैं।

यह कार्यक्रम नेटवर्क के बाकी चैनलोंस्टार गोल्ड 2, स्टार गोल्ड रोमांस, स्टार गोल्ड थ्रिल्स, स्टार उत्सव मूवीज, स्टार गोल्ड सेलेक्ट, कलर्स सिनेप्लेक्स, कलर्स सिनेप्लेक्स बॉलीवुड और कलर्स सिनेप्लेक्स सुपरहिट्स पर भी दिनभर चलेगा।

फिल्म ‘मां’ एक मां के प्यार, हिम्मत और अपने बच्चे के लिए हर हद तक जाने की कहानी है। काजोल ने कहा कि उन्हें खुशी है कि यह फिल्म महिला दिवस के खास मौके पर टीवी पर आ रही है और अब यह देशभर के परिवारों तक पहुंचेगी।

Read More ‘राजा शिवाजी’ का फस्र्ट लुक टीजर रिलीज : ऐतिहासिक गाथा को भव्य सिनेमाई अंदाज में पेश करेगी फिल्म, जानें रिलीज डेट 

नेटवर्क की ओर से कहा गया है कि इन 50 फिल्मों के जरिए महिलाओं की ताकत, संघर्ष और उनके सफर को सलाम किया जा रहा है। महिला दिवस पर यह पूरा दिन खास तौर पर महिलाओं की कहानियों को समर्पित रहेगा।

Read More ‘धुरंधर : द रिवेंज’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका : 13 दिनों में दुनियाभर में 1435 करोड़ रुपए कमाए, बॉलीवुड की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बनी 

 

Read More सोनम कपूर के घर गूंजी किलकारी : दूसरी बार मां बनी अभिनेत्री, बेटे को दिया जन्म, बॉलीवुड जगत में खुशियों की लहर 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत