आरटीई प्रवेश 2026: 10 मार्च तक बढ़ी RTE प्रवेश प्रकिया की तिथि, संयुक्त अभिभावक संघ ने किया सरकार के निर्णय का जोरदार स्वागत

आवेदन की तिथि 10 मार्च तक बढ़ी, अभिभावकों को बड़ी राहत

आरटीई प्रवेश 2026:  10 मार्च तक बढ़ी RTE प्रवेश प्रकिया की तिथि, संयुक्त अभिभावक संघ ने किया सरकार के निर्णय का जोरदार स्वागत

संयुक्त अभिभावक संघ ने आरटीई (RTE) के तहत प्रवेश की अंतिम तिथि 10 मार्च तक बढ़ाने के फैसले का स्वागत किया है। प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक जैन ने इसे आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए सकारात्मक कदम बताया। संघ ने पिछले सत्र के लंबित दाखिलों के जल्द समाधान की मांग की है और आगामी रणनीति हेतु शिक्षा संकुल में बैठक बुलाई है।

जयपुर। संयुक्त अभिभावक ,संघ ने  RTE के तहत प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि 10 मार्च तक बढ़ाने के निर्णय का स्वागत किया है। संघ का कहना है कि इससे उन अभिभावकों को राहत मिलेगी जो तकनीकी कारणों, जानकारी के अभाव या दस्तावेज़ी समस्याओं के कारण अब तक आवेदन नहीं कर पाए थे।

संघ के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक जैन बिट्टू ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को निजी स्कूलों में शिक्षा का अधिकार दिलाना प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। ऐसे में प्रवेश प्रक्रिया के लिए अतिरिक्त समय देना सकारात्मक कदम है, जिससे अधिक से अधिक पात्र बच्चे इस योजना का लाभ उठा सकेंगे।

उन्होंने कहा कि पिछले शैक्षणिक सत्र के हजारों विद्यार्थियों के आरटीई दाखिले अब भी लंबित हैं। कई मामलों में स्कूलों और विभाग के बीच समन्वय की कमी के कारण बच्चों का प्रवेश पूर्ण नहीं हो पाया या उन्हें नियमित पढ़ाई में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। संघ ने शिक्षा विभाग से मांग की है कि नई आवेदन प्रक्रिया के साथ-साथ पिछले सत्र के लंबित आरटीई दाखिलों की भी समीक्षा कर जल्द समाधान किया जाए। साथ ही अगले सप्ताह शिक्षा संकुल में आरटीई अभिभावकों की बैठक आयोजित कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत