विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 359 अंक टूटकर खुला, इन कंपनियों पर रखें नजर

उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती गिरावट

विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 359 अंक टूटकर खुला, इन कंपनियों पर रखें नजर

शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में बिकवाली का दबाव रहा। बीएसई सेंसेक्स 356 अंक टूटकर 79,658 पर खुला, वहीं निफ्टी में भी गिरावट दर्ज की गई। बैंकिंग और ऑटो सेक्टरों में कमजोरी से बाजार नीचे आया, हालांकि आईटी और रसायन शेयरों में बढ़त देखी गई। रिलायंस और इंफोसिस जैसे दिग्गज शेयरों ने बाजार को संभालने की कोशिश की।

मुंबई। विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी गयी। बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 356.91 अंक टूटकर 79,658.99 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 295.83 अंक यानी 0.37 प्रतिशत नीचे 79,720.07 अंक पर था। 

इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 109.50 अंक उतरकर 24,656.40 अंक पर खुला और खबर लिखे जाते समय 89.70 अंक यानी 0.36 प्रतिशत की गिरावट में 24,676.20 अंक पर रहा। आईटी सेक्टर में अच्छी तेजी देखी गयी। साथ ही रसायन सेक्टर का सूचकांक भी ऊपर था। वहीं, ऑटो, बैंकिंग,वित्त, एफएमसीजी और रियलटी सेक्टरों की कंपनियों में बिकवाली से बाजार पर दबाव रहा। 

सेंसेक्स की कंपनियों में आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, लार्सन एंड टूब्रो, एयरटेल, एक्सिस बैंक और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर नीचे चल रहे थे। रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस और बीईएल के शेयर फिलहाल ऊपर बने हुए हैं।  वैश्विक स्तर पर आज लगातार दूसरे दिन एशियाई शेयर बाजार बढ़त में हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कस्तूरबा गांधी की जयंती पर उन्हें महिला सशक्तिकरण की मजबूत नींव और प्रेरणा का प्रतीक...
अशोक गहलोत का भाजपा पर हमला : झांसा देने वालों को माफ नहीं करेगी राजस्थान की जनता, कहा- कांग्रेस की योजनाओं को किया कमजोर
व्यापार राजस्थान सेमिनार शुरू : देशभर के ऑटो मोबाइल डीलर्स हुए शामिल, विशेषज्ञ के साथ हो रहा मंथन
कृषि की पैदावार बढ़ाना और लागत कम करना समय की आवश्यकता : एकीकृत कृषि प्रणाली अपनाएं किसान, शिवराज ने कहा- इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडल को अपनाने पर 2 लाख की कर सकते है आमदनी
अशोक गहलोत ने किया अखिलेश के बयान का समर्थन : भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- मुखिया दौरों में व्यस्त
राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की 9वीं बैठक : जन विश्वास संशोधन से व्यापार सुगमता को मिलेगा बढ़ावा, छोटे व्यापारियों को राहत
कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला : भू-राजनीतिक परिदृश्य में भारत की रणनीतिक स्थिति पर उठाए सवाल, जयराम बोले- देश ने गंवाया अपने राजनयिक नेतृत्व को साबित करने का अवसर