डॉक्टर से बने सिविल सेवक : जोधपुर के अनुज अग्निहोत्री बने UPSC टॉपर, कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयास के दम पर स्थापित किया कीर्तिमान

पूरे देश में प्रदेश का नाम किया रोशन 

डॉक्टर से बने सिविल सेवक : जोधपुर के अनुज अग्निहोत्री बने UPSC टॉपर, कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयास के दम पर स्थापित किया कीर्तिमान

संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में जोधपुर जिले के राहता गांव निवासी अनुज अग्निहोत्री ने पहला स्थान हासिल किया। एम्स जोधपुर से एमबीबीएस करने के बाद उन्होंने 2023 से सिविल सेवा की तैयारी शुरू। साधारण परिवार से आने वाले अनुज के पिता कोटा परमाणु ऊर्जा संयंत्र में कार्यरत।

जोधपुर। संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। इस वर्ष परीक्षा में जोधपुर जिले के राहता गांव के रहने वाले अनुज अग्निहोत्री ने पहला स्थान हासिल कर पूरे देश में प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनके बाद दूसरे स्थान पर राजेश्वरी सुवे एम रही हैं।

अनुज अग्निहोत्री पेशे से डॉक्टर हैं और उन्होंने अपनी एमबीबीएस की पढ़ाई एम्स जोधपुर से पूरी की है। वर्ष 2023 में मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने सिविल सेवा में जाने का लक्ष्य तय किया और पूरी लगन के साथ इसकी तैयारी शुरू कर दी। कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयास के दम पर उन्होंने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।‌

अनुज का संबंध एक साधारण परिवार से है। उनके पिता कोटा स्थित परमाणु ऊर्जा संयंत्र (न्यूक्लियर पावर प्लांट) में कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं। परिवार के सहयोग और अपनी मेहनत के बल पर अनुज ने यह मुकाम हासिल किया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं  जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका